Samsung Galaxy Z Roll जल्द होगा लॉन्च, होगा कंपनी का पहला रोलेबल स्मार्टफोन

Join Us icon

Samsung ने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेग्मेंट में दूसरे ब्रांड्स से काफी बढ़त बनाई हुई है। अब साउथ कोरिया की ये टेक कंपनी अब रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। SID 2021 इवेंट से पहले Samsung Display ने S-Foldable, Slidable, औप Rollable डिवाइसेस के लिए OLED स्क्रीन पेश किए हैं। हालांकि इन डिस्प्ले को सैमसंग डिस्प्ले ने रिवील किए हैं और सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक यूनिट ने नहीं किए है। अब Samsung Electronics ने इन डिसप्ले के लिए यूरोपियन यूनियन इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (EUIPO) में Samsung Galaxy Z Roll नाम से पेटेंट फाइल किया है।इस पेटेंट को सबसे पहले LetsGoDigital ने स्पॉट किए हैं। इसके नाम से पता चलता है कि यह सैमसंग का पहला रोलेबल स्मार्टफोन होगा।

साउथ कोरियन कंपनी अपनी Galaxy Z सीरीज़ के तह अपने अनट्रेडिशन स्मार्टफोन्स को पेश कर रहा है। पहले सैमसंग फ़ोल्ड और फिर फ़्लिप स्मार्टफ़ोन इस सीरीज़ के तहत लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी अपना रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन इस सीरीज के तहत लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसके साथ ही सैमसंग अपने नए इनोवेटिव स्मार्टफोन्स के सिंपल नाम का ट्रैंड भी बरकार रखा है। इनमें सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold और क्लैमसेल डिजाइन वाला फ्लिप स्मार्टफोन Galaxy Z Flip है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

samsung galaxy z roll

अगस्त में हो सकता है लॉन्च

फिलहाल सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Roll रोलेबल स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अगस्त महीने में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन्स भी पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Vodafone idea लाया कमाल का ऑफर, रिचार्ज के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा

LG भी ला रहा रोलेबल फोन

सैमसंग के साथ LG भी रोलेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है इस फोन का नाम LG Rollable होगा, जिसके कंपनी ने पिछले साल शोकेश किया है। हालांकि, LG अपना स्मार्टफोन बिजनेस बंद कर चुका है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी पहले एनाउंस किए स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकता है।

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OPPO भी अपना रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन OPPO X 2021 को शोकेश कर चुका है। कंपनी ने इसे कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया था। माना जा रहा है कि OPPO इस रोलेबल स्मार्टफोन को कभी मार्केट में उतार सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Oppo सबसे पहले रोलेबल स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाली कंपनी हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here