
सैमसंग हाल में ही बजट सेग्मेंट में 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M42 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी Galaxy M सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यह स्मार्टफोन Galaxy M22 4G होगा। सैमसंग का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M225F के साथ गीकबेंच की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 4G का रिब्रांड वर्जन होगा। गीकबैंच प्लेटफ़ॉर्म पर लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स की Samsung Galaxy M22 4G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy A22 4G जैसी ही होंगी। यहां हम आपको Samsung Galaxy M22 4G स्मार्टफ़ोन के बारे में अब तक सामने आई जानकारियों के बारे में बता रहे हैं।
Samsung Galaxy M22 गीकबेंच लिस्टिंग
गीकबेंच की लिस्टिंग में अपकमिंग Samsung Galaxy M22 4G स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 374 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। वहीं मल्टी कोर टेस्ट में सैमसंग के इस फोन ने 1,361 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है।हालांकि इससे पहले गीकबेंच पर सैमसंग के Galaxy A22 4G स्मार्टफोन ने सिंगर कोर बेंचमार्क टेस्ट में 293 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर में 1,247 पॉइन्स्स का स्कोर किया है। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन MediaTek MT6769 SoC के साथ लिस्ट हैं। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर Helio G80 नाम से पॉलुपर है। यह भी पढ़ें : Vodafone idea लाया कमाल का ऑफर, रिचार्ज के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा
मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टाकोर प्रोसेसर में दो हाई-परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं जिनकी स्पीड 2.0GHz है। वहीं छह इफिसिएंसी कोर दिए हैं जिनकी स्पीड 1.8GHz है। गीकबेंच की वेबसाइट सैमसंग का अपकमिंग Galaxy M22 4G वेरिएंट स्मार्टफोन 4GB RAM और Android 11 के साथ लिस्ट हैं। Samsung Galaxy M22 4G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Samsung Galaxy M21s और Galaxy M21 का सक्सेसर स्मार्टफोन है। सैमसंग के पिछले साल आए इन दोनों फोन्स की तुलना में Galaxy M22 4G स्मार्टफोन में कई सारे इंप्रूवमेंट्स देखने को मिलेंगे। यह भी पढ़ें : Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone Idea : जानें रोज 2GB डाटा वाला किसका प्लान है सबसे बेस्ट
सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G80 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले सैमसंग ने Galaxy M21 और Galaxy M21s स्मार्टफोन को Exynos 9611 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy M22 4G स्मार्टफोन में कंपनी पिछले साल दिए Galaxy M21s में दिया 64MP क्वाड कैमरा सेटअप ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 6,000mAh का बैटरी ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी डिस्प्ले में भी कोई बदलाव नहीं करेगी। इस फ़ोन में भी पहले की तरह 6.4 इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन दिया जा सकता है।






















