OPPO Reno 6 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में जुलाई में देंगे दस्तक, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

OPPO ने इस साल की शुरुआत में Reno 5 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर OPPO Reno 6 सीरीज के लॉन्च पर काम कर रहा है। ओप्पा का अपकमिंग फ्लेगशिप स्मार्टफोन्स लाइनअप — OPPO Reno 6 series आज 27 मई को चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होनी है। इस सीरीज को लेकर TechRadar India ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ओप्पो के यह फ्लैगशिप लाइनअप स्मार्टफोन भारत में जुलाई महीने में पेश किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ओप्पो की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म है, लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन की स्थिति या फिर सप्लाई चेन प्रभावित होने पर लॉन्च डेट प्रभावित हो सकती है। OPPO इस सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन — OPPO Reno 6, Reno 6 Pro, और Reno 6 Plus Pro लॉन्च कर सकता है। हालांकि यह देखना होगा कि कंपनी इंडियन मार्केट में कौन सा स्मार्टफ़ोन लॉन्च करती है। OPPO ने भारत में हाल के दिनों में हाई-एंड प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। ओप्पो का इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में लास्ट हाई-एंड स्मार्टफ़ोन OPPO Find X2 है। यह भी पढ़ें : OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन Nord CE 5G, Samsung और Xiaomi को मिलेगी टक्कर

OPPO Reno6 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno6 Pro+ 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.55 इंच का AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 हो सकता है, जिसके साथ 16 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme X7 Max 5G फोन 31 मई को आएगा इंडिया, लॉन्च से पहले ही देखें इसकी कीमत और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का स्नाइपर दिया जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दिया जाएगा, जो 65W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही चिपसेट की बात करें तो Oppo Reno 6 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें Dimensity 900 SoC चिपसेट और Pro वेरिएंट में Dimensity 1200 चिपसेट दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here