
भारत में 5जी के ट्रायल की मंजूरी DoT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉक्यूनिकेशन्स) ने दे दी है। यानी कि अब हम आशा कर सकते हैं कि जल्द इंडिया में भी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से इंटरनेट इस्तेमाल करने को मिल सकेगा। लेकिन, बिना 5G के आए ही मोबाइल निर्माता कंपनियों ने अभी से अपनी कमर कस ली है। मोबाइल कंपनियां पिछले साल से इंडिया में 5G स्मार्टफोन को पेश कर रही हैं। वहीं, अब कंपनियां ग्राहकों की जेब का ध्यान रखते हुए नए 5G फोन को पेश कर रही हैं। फिलहाल इंडिया में सबसे सस्ता 5G फोन रियलमी कंपनी का है। महज 13,999 रुपए में कुछ समय पहले ही Realme 8 5G को पेश किया गया था। वहीं, अब Realme ने कन्फर्म कर दिया है कि आने वाले समय में वह दुनिया का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च करने वाली है। इस बात का खुलासा खुद माधव सेठ ने किया है। आइए आगे जानते हैं कब और कितनी कीमत में आएगा इंडिया का सबसे सस्ता 5G फोन।
Realme 5G फोन
Realme ने बीते गुरुवार को Realme 5G समिट में ऐलान किया कि कंपनी अगले साल तक 10,000 रुपए से कम कीमत में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। साथ ही 5G स्मार्टफोन को 7,000 रुपए की कीमत में पेश करने की योजना बना रही है। इस बात की जानकारी Realme के वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ Madhav Sheth ने दी है। इसके अलावा माधव ने इस 5G समिट में कहा कि कंपनी 5G स्मार्टफोन के रिसर्च और डेवलपमेंट पर ग्लोबली 2,100 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इसे भी पढ़ें: 20,000 रुपए के बजट में बेस्ट 5G फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट
5G को लेकर Relame का नया प्लान
इस 5G समिट के दौरान माधव सेठ ने कहा कि कंपनी के आने वाले 5G स्मार्टफोन मिड रेंज और एंट्री लेवल सेगमेंट में मौजूद होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साल 2020 में Realme ने करीब 14 प्रोडक्ट को 22 मार्केट में लॉन्च किया था, जो उसके पोर्टफोलियो का 40 फीसदी था। वहीं साल 2022 में Realme के 5G प्रोडक्ट की संख्या 20 फीसदी बढ़कर 70 फीसदी होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: 15,000 रुपये के बजट में 128 GB मैमोरी के साथ 5 बेस्ट फोन
कंपनी ने कहा, हम 5G और उसके उपभोक्ताओं को करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले 3 वर्षों में, #realme 100 मिलियन युवा उपभोक्ताओं को 5G स्मार्टफोन का उपयोग करने में सक्षम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेगा।
इस साल Realme की दुनिया भर में दस से अधिक 5G पॉप-अप स्टोर स्थापित करने की योजना है, जिससे लोग विशेष स्थान बना सकें, जहां वे क्लाउड गेमिंग, अल्ट्रा-क्लियर AR, लाइव ब्रॉडकास्टिंग और अन्य लोकप्रिय 5G एप्लिकेशन के माध्यम से 5G अनुभव का आनंद ले सकें।



















