OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होगी खासियत

Join Us icon

OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को कंपनी कंफर्म कर चुकी है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन जल्द ही अमेरिका और कनाडा के बाजार में पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जो पिछले साल लॉन्च किए गए OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। हाल में ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन का रेंडल लीक हुआ था जिससे इस स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आया था। पॉपुलर लीकस्टर इवान ब्लास ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कुछ रेंडर शेयर किए हैं, जिससे इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही इवान ने अपकमिंग OnePlus Nord N200 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया है।

OnePlus Nord N200 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

OnePlus Nord N200 स्मार्टफोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.49 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, 405 PPI, 2.5D कर्व्ड ग्लास और sRGB दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 480 5G SoC के साथ Adreno 619 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन की स्टोरेज microSD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 11 पर आधारित OxygenOS कस्टम स्किन के साथ 5,000mAh बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Vivo V21e 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Nord N200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13MP का होगा, जिसके साथ 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 30FPS पर सिर्फ 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में पोर्टेड, मैक्रो, प्रो, पैनोरमा मोड, एआई सीन डिटेक्शन, नाइटस्केप, स्लो मोशन और टाइम लैप्स जैसे फीचर दिए गए हैं। वनप्लस के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड में दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, USB Type-C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। फोन की लंबाई चौड़ाई और मोटाई 163.1 X 74.9 X 8.3 mm और वजन 189 ग्राम होगी। यह भी पढ़ें : Realme X9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत फिर आई सामने, जानें क्या होंगी खूबियां

OnePlus Nord N200 डिजाइन

OnePlus Nord N200 के डिजाइन की बात करें तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसके साथ ही बैक में वनप्लस की ब्रांडिंग भी मिलती है। फोन में दाएं ओर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है जो पावर बटन में एंबिड है। वहीं बाएं ओर वॉल्यूम बटन दिए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here