
Micromax ने पिछले साल नई पारी की शुरुआत करते हुए न्यू IN सीरीज़ के अंदर नए स्मार्टफोन को पेश किया था। इस सीरीज़ में Micromax In Note 1, Micromax In 1 और Micromax In 1B स्मार्टफोन लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, अब सामने आ रही रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस सीरीज के अंदर लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में इन-सीरीज के फोन Micromax ln 2c को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब इस सीरीज के दूसरे नए फोन Micromax ln 2b को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग 23 जून 2021 की है। गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है। आइए जानते इस फोन के बारे में क्या खबर सामने आई है।
Micromax ln 2b
Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Micromax ln 2b स्मार्टफोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के अनुसार, माइक्रोमैक्स इन 2बी एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा फोन में Unisoc T-610 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यह चिपसेट आठ कोर के साथ पेश किया गया है जिसमें दो कोर – Cortex-A75 CPU जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz और छह Cortex-A55 CPU कोर हैं, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। माइक्रोमैक्स का यह फोन Mali-G52 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम दी जाएगी। इतना ही नहीं कथित गीकबेंच लिस्टिंग में माइक्रोमैक्स इन 2बी फोन का सिंगल कोर स्कोर 350 और मल्टी-कोर स्कोर 1204 है। इसे भी पढ़ें: माइक्रोमैक्स ने दिया झटका, बढ़ा दिए Micromax In Note 1 फोन के दाम

Micromax IN 2C
हाल ही में गीकबेंच की लिस्टिंग में Micromax IN 2C स्मार्टफोन को Unisoc T-610 चिपसेट के साथ पेश देखा गया था। बेंचमार्क लिस्टिंग की माने तो सैमसंग का यह फोन 4GB RAM और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। Micromax IN 2C स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 347 पॉइन्ट स्कोर और मल्टी कोर टेस्ट में 1,127 पॉइन्ट्स स्कोर किया है। इसे भी पढ़ें: चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आया माइक्रोमैक्स का एक और सस्ता स्मार्टफोन Micromax In 1
माइक्रोमैक्स का यह स्मार्टफोन Micromax IN 2C के नाम से पता चलता है कि यह Micromax IN 1 या Micromax IN 1B का सक्सेसर हो सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि Micromax IN 2C स्मार्टफोन के रिसर्च और डेवलपमेंट का काम पूरा हो गया है। लग रहा है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Micromax के इस स्मार्टफोन Micromax IN 2C और IN 2b के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।


















