
अगर आप एयरटेल की प्रीपेड सिम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर को जानने के बाद कुछ लोगों को खुशी होगी तो कुछ मायूस भी होंगे। दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि Airtel अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स की कीमत में इजाफा करने का प्लान कर रही है। हालांकि, प्लान कीमत बढ़ाने के साथ ही कंपनी इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को भी बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बदलाव की कुछ प्लान्स तक ही सीमित रहने की उम्मीद है, जिसका अर्थ है कि सभी पोस्टपेड और प्रीपेड पैक इस बढ़ोतरी में शामिल नहीं होंगे।
Airtel के ये प्लान होंगे महंगे
न्यूज वेबसाइट टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 249 रुपए और 999 रुपए के दो पोस्टपेड प्लान्स के साथ एड-ऑन कनेक्शन जोड़ सकती है। एयरटेल 249 रुपए वाले प्लान में 50 रुपए की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को 249 रिचार्ज के लिए 299 रुपए का भुगतान करना होगा। साथ ही कंपनी इसी पोस्टपेड पैक के फायदों को बढ़ाने की योजना बना रही है। यह प्लान फिलहाल 10GB डाटा के साथ आता है। कीमत में इजाफा करने के बाद कपंनी इस प्लान में कुल 30GB डाटा दे सकती है।

इसके अलावा एयरटेल अपने 999 रुपए के पोस्टपेड प्लान को अपडेट कर सकती है। फिलहाल इस प्लान में 150GB डाटा और डाटा रोलओवर का लाभ मिलता है। अपडेट के बाद इस प्लान की कीमत में इजाफा कर मिलने वाले डाटा को बढ़ा दिया जाएगा।

इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 मैसेज भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar VIP, Airtel Xstream Premium और अन्य Airtel Thanks जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
एयरटेल ने यह प्लान किए बंद
इस बार कंपनी ने अपने तीन पॉप्यूलर प्लान बंद कर यूजर्स को नाराज कर दिया है। खबर सामने आई है कि एयरटेल ने 45 रुपए, 179 रुपए और 279 रुपए के रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इन प्लान में से 179 रुपए और 279 रुपए वाले प्लान जीवन बीमा लाभ के साथ आते थे। फिलहाल कंपनी की आधिकारिक साइट से इन प्लान को हटा दिया गया है।





















