
अभी कुछ दिन पहले ही ओपो ने अपने डुअल सेल्फी कैमरे वाले एफ3 प्लस स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं अब कंपनी फिर से नया फोन लाने की तैयारी में है। खबर के अनुसार कंपनी ओपो आर11 को पेश कर सकती है। हालांकि इस बार फोन में डुअल सेल्फी कैमरा न होकर रियर डुअल कैमरा होगा।
पिछले माह मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान ही ओपो ने डुअल कैमरा सेटअप तकनीक का प्रदर्शन किया था जिसमें 5एक्स तक के आॅप्टिकल जूम का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी कि अभी किसी फोन में आएगा लेकिन खबर के अनुसार ओपो सबसे पहले इसे अपने आर सीरीज के फोन में पेश कर सकता है।

जहां तक फोन के डिजाइन की बात है तो अब तक मिली खबर के अनुसार यह देखने में बहुत हद तक ओपो आर9एस के समान होगा। वहीं इस मॉडल के साथ भी आपको एक प्लस वेरियंट मिलेगा जिसमें बड़ी स्क्रीन होने की संभावना है। ओपो आर11 में 5.5—इंच की स्क्रीन होगी जबकि आर11 प्लस को 6-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार ओपो आर11 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पेश किया जा सकता है। यह बेहद ही शानदार चिपसेट है और इसमें आपको दो क्वॉडकोर कोरयो प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि अब तक इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है लेकिन खबर के अनुसार इस फोन को जून में लॉन्च किया जा सकता है।





















