नए अवतार में इस दिन इंडिया आ रहा Samsung Galaxy M21, फिर होगी Xiaomi-Realme को परेशानी

Join Us icon

91Mobiles ने हाल ही में टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में एक्सक्लूसिव तौर पर Samsung Galaxy M21 2021 Edition के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक किए थे। वहीं, अब फोन अमेजन इंडिया पर स्पॉट किया गया है। अमेजन लिस्टिंग से साफ है कि फोन की सेल ऑनलाइन अमेजन इंडिया पर की जाएगी। साथ ही आपको याद दिला दें कि यह नया फोन Galaxy M21 का ही सक्सेसर होगा, जिसे दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने पिछले साल लॉन्च किया था। यह वह मॉडल भी प्रतीत होता है जिसे पहले Samsung Galaxy M21 Prime Edition के रूप में स्पॉट किया गया था। कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन को अपनी Galaxy M सीरीज़ के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy M21 (2021) लॉन्च डेट

अगर हम Amazon द्वारा सामने आई बैनर इमेज पर एक नजर डालते हैं, तो हम देखते हैं कि गैलेक्सी M21 (2021) भारत में 21 जुलाई को लॉन्च हो सकता है। टीज़र के साथ, अमेज़न लिस्टिंग द्वारा सामने आई एक डिवाइस की फ्रंट इमेज भी है। अगर हम तस्वीर की बात करें तो यह फोन गैलेक्सी एम 21 (2020) जैसा ही दिखाई दे रहा है। इसे भी पढ़ें: Samsung के इशारे पर LG ने दिया Apple को तगड़ा झटका, 400 से अधिक स्टोर्स पर नहीं बिकेंगे iPhones और अन्य प्रोडक्ट्स

samsung-galaxy-m21-2021

Samsung Galaxy M21 2021 का इंडिया लॉन्च

Samsung Galaxy M21 2021 Edition आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। सैमसंग फैंस के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है कि एम21 के इस नए एडिशन में पुराने एडिशन वाली ही स्पेसिफिकेशन्स दी जाएगी और पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M21 और इस साल आने वाले एम21 में एकमात्र फर्क एंडरॉयड ओएस का होगा। गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा और वनयूआई 3.1 पर काम करेगा।

Samsung Galaxy M21 2021 Edition India Launch Price Specs Sale

Samsung Galaxy M21 2021 की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M21 2021 Edition फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि बिल्कुल पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एम21 फोन की तरह। इसके साथ ही फोव में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F62 पर मिल रही है 4,000 रुपये तक की छूट, यही है खरीदारी का सही मौका

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी अपने इस हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी दे सकता है, जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी गैलेक्सी एम21 की तरह।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here