
Nokia फैंस के लिए आज बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 27 जुलाई को नया नोकिया फोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। नोकिया मोबाइल इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस नए स्मार्टफोन की जानकारी दी है। कंपनी ने फोन के नाम से तो पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि 27 जुलाई को इंडिया में पेश होने वाला यह मोबाइल फोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही ताकतवर बिल्ड क्वॉलिटी वाला होगा।
Nokia का यह आगामी स्मार्टफोन 27 जुलाई को पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने ट्वीट में फोन के रियर पैनल की फोटो दिखाई है जिसमें सर्किलनुमा क्वॉड कैमरा सेटअप लगा है जिनके बीच में Zeiss लिखा है। यह डिजाईन Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन जैसा है। फोन के बैक पैनल पर ‘With our newest Nokia phone you will never need a case again 27.07.21‘ टेक्स्ट भी लिखा गया है जो शायद रियर पैनल की शानदार लुक या फिर उसकी मजबूती को दर्शाता है। बहरहाल फोन की पुख्ता डिटेल के लिए अभी इंतजार करना होगा।
Coming ?
? 27.07.21 pic.twitter.com/uwQa5Ja2QP
— Nokia Mobile (@NokiaMobile) July 13, 2021
Nokia X10 और Nokia X20
Nokia X सीरीज़ के ये फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गए हैं जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोंस की स्क्रीन फ्लिकर फ्री डिमिंग टेक्नोलॉजी पर बनी है तथा 450निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Nokia X10 और Nokia X20 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ डुअल मोड 5G सपोर्ट करने वाले क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर रन करते हैं। यह भी पढ़ें : Nokia ने ठोका OPPO पर केस, भारत समेत चार देशों में हुआ मुकदमा दर्ज, चीनी ब्रांड की बढ़ी मुसीबत
फोटोग्राफी के लिए ये नोकिया फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। Nokia X20 के बैक पैनल पर जहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं Nokia X10 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर सपोर्ट करता है। इनके अलावा ये दोनों फोन 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर + 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया एक्स10 में जहां 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं नोकिया एक्स20 को 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

Nokia X10 और Nokia X20 दोनों ही डुअल सिम फोन हैं जो वोएलटीई तथा दोनों बैंड सपोर्ट करते हैं। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये नोकिया फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करते हैं। ये नोकिया फोन 3.5एमएम जैक और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ बाजार में आए हैं। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Nokia X10 और Nokia X20 में 4,470एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओटीजी सपोर्ट करती है।





















