
कुछ समय पहले ही रिपोर्ट सामने आई थी कि 2022 की पहली छमाही में Apple iPhone SE को नए चिपसेट और 5G सुविधाओं के साथ अपडेट किया जाएगा। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कपंनी 2022 तक अपने सभी मॉडल्स को 5G सपोर्ट के साथ पेश करेगी। Nikkei ने अपनी रिपोर्ट में परिचित सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि अगले साल रिलीज होने वाले आईफोन हैंडसेट 5जी-सक्षम होंगे। इसमें 2022 में लॉन्च किए गए सभी iPhone मॉडल शामिल होंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूपर्टिनो कंपनी 2022 से कोई नया 4जी मॉडल पेश नहीं करेगी।
iPhone SE 3
इतना ही नहीं रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि Apple अगले साल iPhone मिनी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च नहीं करेगा। सूत्रों के अनुसार, फोन की खराब बिक्री के कारण यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone SE 3 – iPhone SE (2020) का अपग्रेडेड वर्जन – Apple A14 बायोनिक SoC की सुविधा से लैस होंगे। इसे भी पढ़ें: iPhone 12 वाले प्रोसेसर पर ही रन करेगा Apple का नया iPhone SE 3, होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन

आईफोन एसई को एप्पल के किफायती एप्पल फोंस के तौर पर देखा जाता है। इस सीरीज़ का दाम अन्य आईफोंस की तुलना में कम ही होता है। एप्पल का सबसे सस्ता 5 आईफोन इस वक्त iPhone 12 है। कंपनी आने वाले समय में iPhone SE 3 लेकर आएगी और यह फोन भी आईफोन 12 वाले चिपसेट से ही लैस होगा। यह तय है कि आईफोन एसई 3 का दाम इस वक्त बाजार में मौजूद आईफोन 12 से कम रहने वाला है। ऐसी स्थिति में आईफोन एसई 3 Cheapest 5G Apple iPhone बन जाएगा। इसे भी पढ़ें: Apple की बड़ी साजिश, जानबूझकर iPhones धीमे करने का लगा आरोप, iOS Updates भेजकर करती है प्रोसेसिंग स्लो
Redmi Note 10T 5G हुआ इंडिया में लॉन्च, वीडियो में देखें क्या हैं फीचर्स
आपको बता दें कि Apple ने Android SmartPhones की तुलना में 5G मार्केट में थोड़ा लेट एंट्री की है। अपने 5जी फोंस की शुरूआत एप्पल कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुई आईफोन 12 सीरीज़ से की थी जिसमें iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल थे। ये तीनों ही मोबाइल फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आए थे। यूं तो ब्रांड की आने वाली iPhone 13 सीरीज़ में भी 5जी देखने को मिलेगा।





















