
OPPO Watch 2 को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो की यह लेटेस्ट स्मार्टवॉच कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए पहले OPPO Watch का सक्सेसर है। OPPO Watch 2 को कंपनी ने दो साइज – 42mm और 46mm में लॉन्च किया है। ओप्पो की लेटेस्ट Watch 2 को Snapdragon Wear 4100 के साथ पेश किया है, जो कि स्मार्टवॉच के लिए क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट है। ओप्पो की लेटेस्ट स्मार्टवॉच को बड़े साइज के AMOLED डिस्प्ले और बड़े बैटरी के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ओप्पो की लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने e-SIM सपोर्ट के साथ पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स वॉइस कॉल और कॉल फार्वड जैसे फीचर यूज कर सकते हैं।
OPPO Watch 2 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OPPO Watch 2 के 42mm स्क्रीन साइज वाले स्मार्टवॉच को कंपनी ने ब्लूटूथ और eSIM वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके साथ ही 46mm साइज वाले स्मार्टवॉच को कंपनी ने सिंगल e-SIM सपोर्ट के साथ पेश किया है। ओप्पो के 42mm मॉडल में 1.75-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया है जिसका रेजलूशन 372 x 430 पिक्सल है। इसके साथ ही ओप्पो की वॉच में 360mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और करीब 10 दिन तक का बैकअप ऑफर करती है।
ओप्पो के 46mm वेरिएंट में 1.91-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है जिसमें कर्व ऐज दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 402 x 476 पिक्सल है। इस वेरिएंट में 510mAh की बैटरी दी है जो 16 दिनों तक का बैकअप ऑफर करती है। OPPO Watch 2 को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon Wear 4100 चिपसेट और Apollo 4s को-प्रोसेसर के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस वॉच को Ultra Dynamic Dual Engine (UDDE) के साथ पेश किया है जो बैटरी लाइफ को एक्सपेंड करता है। Oppo Watch 2 को कंपनी ने 1GB RAM और 8GB स्टोरेज के साथ पेश किया है।

Oppo Watch 2 में कंपनी ने कई सारे सेंसर के साथ पेश किया है, जिसमें 3-axis एक्सलरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट सेंसर, ऑप्टिकल पल्स ऑक्सीमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एयर प्रेसर सेंसर और कैपेसिटेंस सेंसर शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है जिसमें डेली एक्टिविटी ट्रेकिंग, हार्ड रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनीटरिंग, SpO2 मॉनीटरिंग, स्ट्रैस मॉनीटरिंग, स्नोरिंग रिस्क एसेसमेंट दिया गया है। यह भी पढ़ें : BlackBerry 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले सामने आई ये जानकारी, जानें क्या है कंपनी की प्लानिंग
OPPO Watch 2 स्मार्टवॉच को कंपनी ने Android 8.1 Oreo पर आधारित ColorOS Watch 2.0 पर रन करती है। ओप्पो की इस स्मार्टवॉच को Android 6.0 या उससे ऊपर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रन करने वाले स्मार्टवॉच से कनेक्ट किया जा सकता है। OPPO Watch 2 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, और NFC सपोर्ट के साथ पेश किया है। Oppo Watch 2 को कंपनी ने एल्यूमिनियम अलॉय केस और सिलिकन स्ट्रैप के साथ पेश किया है। यह भी पढ़ें : Realme X9 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, दमदार होंगी खूबियां
OPPO Watch 2 कीमत
OPPO Watch 2 के 42mm मॉडल वाली स्मार्टवॉच के ब्लूटूथ वर्जन को चीन में 1,299 RMB (करीब 14,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही e-SIM वाले मॉडल को 1,499 RMB (करीब 17,200 रुपये) की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही 46mm वाले मॉडल को कंपनी ने 1,999 RMB (करीब 22,900 रुपये) की कीमत में पेश किया है। OPPO ने फिलहाल Watch 2 को भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

















