
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) काफी समय से भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो सहित सभी दूरसंचार ऑपरेटरों को टक्कर देने के लिए अपने प्रीपेड प्लान प्लान की रेंज में लगातार विस्तार कर रही है। वहीं, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने फिर तीन प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी खासियत यह है कि इन प्लान पर 300 रुपए तक का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इन प्रीपेड प्लान्स को यूज करके यूजर्स दोबारा से अपना नंबर एक्टिव कर सकते हैं और बीएसएनएल की सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।
BSNL के तीन नए प्रीपेड प्लान
कंपनी ने राजस्थान सर्कल के ग्राहकों के लिए इन नए प्लान्स को लॉन्च किया है। ये प्लान बीएसएनएल के इनएक्टिव ग्राहकों के लिए हैं जो फिलहाल में इसकी सेवाओं का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी ने तीन प्लान्स पेश किए हैं जिनकी कीमत 139 रुपए, 201 रुपए और 1199 रुपए है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को किया नाराज! इन प्रीपेड रिचार्ज को रिवाइज कर कम किए मिलने वाले लाभ, यहां जानें फुल डिटेल

BSNL का 139 रुपए वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान की कीमत 187 रुपए है, जिसे डिस्काउंट के बाद 139 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 2GB हाई-स्पीड डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके साथ ही 100 SMS प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। वहीं, दिल्ली और मुंबई समेत किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री रहेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।

BSNL का 201 रुपए वाला प्रीपेड प्लान
डिसकाउंट के बाद इस प्लान को 201 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह प्लान केवल जीपी II और जीपी II के लिए लागू हैं। इसलिए रिचार्ज कराने से पहले देख लें कि आप इस श्रेणी के ग्राहक हैं या नहीं। बीएसएनएल का 201 रुपए वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है। साथ ही यूजर्स को इस प्लान में 6GB डाटा का फायदा मिलता है और इसके साथ ही उन्हें 300 मिनट लोकल या STD कॉलिंग के लिए दिए जाते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL फ्री दे रहा 4999 रुपए का Gift, जानें कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा
BSNL का 1,199 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की कीमत वैसे तो 1,499 रुपए है लेकिन इसे डिस्काउंट के साथ 1,199 रुपए में रिचार्ज कराया जा सकता है। इस प्लान में यूजर्स को 24 जीबी हाई-स्पीड डाटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही इस प्लान की वैधता 365 दिन की है।





















