16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ ही 5.7-इंच की बड़ी स्क्रीन से लैस होगा लेईको ले मैक्स3

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता लेईको जल्द ही नया मॉडल लाने वाली है और इस बार यह फोन होगा ले मैक्स3। एक ताजा लीक में लेईको के इस नए स्मार्टफोन की फोटोज़ व स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जिससे पता चला है कि लेईको का यह फोन एक हाईएंड डिवाइस होगा जो जल्द की लॉन्च होने वाला है।

स्लैशलीक ने लेईको के नए फोन की फोटोज़ अपनी वेब पर शेयर की है, और दावा किया है कि यह कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन ले मैक्स3 है। फोटोज़ में साफ देखा जा सकता है कि लेईको का यह फोन नैरो स्क्रीन बेज़ल्स के साथ मेटल बॉडी पर बना है।

leeco-le-max-31

फोन के बैक पैनल पर राउंड शेप में दो एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा कैमरा के नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर भी सेल्फी कैमरा उपर बीच में दिया गया है। बताया गया है कि फोन के रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल तथा फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का हो सकता है।

सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई फोन गैलेक्सी जे3 प्रो

लीक में बताया गया है कि लेईको ले मैक्स3 को 5.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह फोन लेईको ईयूआई 5.8 के साथ यह स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज ​दी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कंपनी 11 अप्रैल को यह फोन अनाउंस कर सकती है।