
पिछले सप्ताह ही सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8 का प्रदर्शन किया था। वहीं जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि वह एक महंगा फोन है लेकिन इससे पहले ही सैमसंग कम कीमत में नए 4जी फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने गैलेक्सी जे3 प्रो को उतारा है जिसकी कीमत 8,490 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर पेटीएम पर 6 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर वैरिएंट में पेश किया है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5-इंच का एमोलेड डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। भारत में इस फोन को स्प्रेडेट्रम चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में आपको 1.5GHz क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही 2 जीबी रैम दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें 128 जीबी तक की मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
13-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी आॅन7 प्रो (2017)
दोहरा सिम आधारित यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन 2,600 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। खास बात यह कही जा सकती है कम कीमत वाले इस फोन में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं।
जेडटीई ने लॉन्च किया प्रेस्टीज़ 2, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
पिछले साल सैमसंग ने अपने एसबाइक फीचर का प्रदर्शन किया था। इस फोन में आपको यह आॅप्शन मिलेगा। जहां आप बाइकिंग के दौरान खास हैंड फ्री फंक्शन का उपयोग कर सकेंगे।





















