Lava Probuds 2 इयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी पावरफुल साउंड और दमदार बैटरी बैकअप

Join Us icon

Lava ने भारत में अपना लेटेस्ट इयरबड्स Probuds 2 को लॉन्च कर दिया है। लावा के लेटेस्ट इयरबड्स में यूज़र्स को दमदार साउंड क्वालिटी मिले इसके लिए Probuds 2 में 14mm के ड्राइवर दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर क़रीब 23 घंटे का बैकअप ऑफ़र करते हैं। इसके साथ ही Probuds 2 को एक्सरसाइज़ के दौरान भी यूज किये जा सकते हैं। लावा के लेटेस्ट इयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। यहां हम आपको Lava Probuds 2 की क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Lava Probuds 2 फीचर्स

Lava Probuds 2

Lava Probuds 2 इयरबड्स में 14 mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो कि पावरफुल साउंड और थंपिंग बेस ऑफर करते हैं। लावा के इयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.0 दिया गया है। इसके साथ ही बैटरी की बात करें तो Probuds 2 सिंगल चार्ज में 23 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं। सिंगल चार्ज पर इयरबड्स 5 घंटे तक का पावरबैकअप ऑफर करते हैं। इसके साथ ही चार्जिंग केस में 370 mAh की बैटरी दी है। Lava Probuds 2 इयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं।

Lava Probuds 2 में कंपनी ने टच के साथ साथ वॉइस असिस्टेंट फीचर भी दिए हैं। Lava Probuds 2 TWS इयरबड्स में कंपनी ने इंस्टेंट ‘Wake And Pair Technology’ ऑफर की है। जैसे ही आप केस ओपन करते हैं ये इयरबड्स अपने आप ही फोन से कनेक्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही दाए इयरबड्स में दो बार टैप कर यूजर्स वॉइस असिस्टेंट फीचर को यूज कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Acer भारत में जल्द लॉन्च करेगा Smart TV, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Lava Probuds 2

Lava Probuds 2 क्या है कीमत?

लावा के Probuds 2 की भारत में सेल 26 अगस्त से शुरू होगी। इन्हें Lava E-store, Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने Probuds 2 पर खास लॉन्च ऑफर भी पेश किया है। लॉन्च ऑफर के तहत Probuds 2 को 1399 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही लॉन्च ऑफर के बाद Probuds 2 की कीमत बढ़कर 1699 रुपये हो जाएगी। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर, लॉन्च डेट और क़ीमत

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here