
E-Vehicle यानी electric vehicle तेजी से भारतीय बाजार में अपने पैर पसार रहे हैं। आम जनता इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के फायदों को समझ रही है तथा इलेक्ट्रिक कार, ई-बाईक, इलेक्टिक स्कूटर और ई-साईकिल इत्यादि में अपनी रूचि दिखाने लगी है। मार्केट में बढ़ती डिमांड के मद्देनज़र टेक ब्रांड OKAYA ने भी भारतीय बाजार में अपना नया इ-स्कूटर पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर FREEDUM नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसे कंपनी ने 100 प्रतिशत Made In India electric vehicle बताया है।
FREEDUM E-Scooter Price
ओकाया द्वारा लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्रीडम को कंपनी की ओर से 69,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह ई-स्कूटर दो मॉडल्स में लाया गया है जिनमें Lithium Iron Phosphate (LFP) Battery और VRLA Lead Acid Battery दी गई है। FREEDUM स्कूटर को भारतीय बाजार में 12 आर्कषक रंगों में खरीदा जा सकेगा जिनमें White, Red, Blue, Black, Green, Brown और Beige कलर मौजूद रहेंगे।
कुछ ऐसी है इलेक्ट्रिक स्कूटर की ताकत
OKAYA E-SCOOTER के दोनों मॉडल्स को FREEDUM LI-2 और FREEDUM LA-2 का नाम दिया गया है तथा दोनों ही स्कूटर 250वॉट BLDC Hub Motor की पावर से लैस हैं। एक बार के चार्ज में LI-2 मॉडल जहां 70 से 80 किलोमीटर तक चल सकता है वहीं LA-2 को 50 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार भर सकता है। इन दोनों ही मॉडल्स पर ग्राहकों को 25Kmph की टॉप स्पीड प्राप्त होगी।

FREEDUM LI-2 मॉडल में 48V 30Ah Lithium बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज होने में अधिकतम 5 घंटे का वक्त लेती है। वहीं दूसरी ओर FREEDUM LA-2 मॉडल को फुल चार्ज करने में 8 से 10 घंटे तक का समय लगेगा। ओकाया ने अपने इस नए E-Scooter को Wheel Lock, Antitheft Alarm के साथ ही Regenerative Braking System और Forward/Reverse Mode जैसे फीचर्स ये लैस किया है।





















