
सरकारी स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) काफी समय से प्राइवेट कंपनियों को चुनौती पेश करते हुए अपने ग्राहकों को खुश कर रही है। वहीं, हाल ही में बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए नए एसएमएस पैक्स को पेश किया है। दरअसल, कंपनी ने इन नए SMS पैक के साथ ही BSNL ई-सिम ग्राहकों के लिए मौजूदा SMS टैरिफ के लिए मौजूदा एसएमएस टैरिफ में 66.67 प्रतिशत की कमी की है। यह कटौती सब्सक्राइब्ड टैरिफ प्लान के अलावा ऑन-नेट और ऑफ-नेट एसएमएस दोनों पर लागू होती है। आइए आगे आपको BSNL के नए एसएमएस पैक की भी जानकारी देते हैं।
BSNL SMS टैरिफ हुए कम
BSNL ने ऑन-नेट SMS के लिए SMS बेस टैरिफ को 5 पैसे प्रति SMS और BSNL के लिए दूसरे नेटवर्क के लिए 10 पैसे प्रति एसएमएस में संशोधित किया है, इसका मतलब है कि सब्सक्राइब किए गए eSIM या M2M प्लान में एसएमएस मुफ्त समाप्त होने के बाद ग्राहक को 5 पैसे देने होंगे। ऑन-नेट और ऑफ-नेट संदेशों के लिए क्रमशः पैसे और 10 पैसे प्रति एसएमएस। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

BSNL के नए SMS एड-ऑन पैक
केरला टेलीकॉम के मुताबिक बीएसएनएल ने कुछ नये एड-ऑन एसएमएस पैक्स लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल के तीन नए एड-ऑन एसएमएस पैक्स की कीमत 10, 20 और 25 रुपये है। 10 रुपये के पैक में ग्राहक को 500 फ्री एसएमएस मिलेंगे, 20 रुपये का पैक 1 हजार एसएमएस देगा और 25 रुपये के ऐड-ऑन एसएमएस पैक में 2 हजार एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं तो इन एड-ऑन एसएमएस पैक्स का लाभ ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर
BSNL का 99 रुपए वाला प्लान हो रहा बंद
हाल ही में खबर सामने आई थी कि BSNL 99 रुपये प्लान पोस्टपेड यूजर्स को 199 रुपए वाले प्लान में शिफ्ट (माइग्रेट) कर रही है। BSNL यूजर्स को जो SMS मिल रहा है, उसमें कहा गया है, ‘199 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 25GB डाटा, हर दिन 100 SMS का मजा लीजिए। 99 रुपये वाला प्लान बंद हो गया है और आपको 1 सितंबर 2021 से 199 रुपये वाले प्लान में माइग्रेट किया जा रहा है।





















