
Google ने घोषणा की है कि वह 27 सितंबर से लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल मैप्स, जीमेल, यूट्यूब और कई अन्य ऐप को सपोर्ट वापिस ले रहा है। हालांकि, यह खबर उन ग्राहकों को परेशान करने वाली है जो कि अभी भी गूगल के पुराने एंडरॉयड वर्जन वाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। कंपनी ने कहा कि एंड्रॉयड 2.3 वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स 27 सितंबर से अपने डिवाइसेस पर गूगल अकाउंट लॉगिन नहीं कर पाएंगे। वहीं, अगर यूजर इन ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें अपने स्मार्टफोन में कम से कम एंड्रॉयड 3.0 इंस्टॉल करना होगा।
यह पुराने फोन हो गए कबाड़ा!
आपको याद दिला दें कि गूगल का Android 2.3 ऑपरेटिंग सिस्टम दिसंबर 2010 में पेश किया गया था। वहीं, Google community manager Zak Pollack ने कहा कि यूजर्स को सुरक्षित रखने के हमारे चल रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में, Google अब उन Android डिवाइस पर साइन-इन की अनुमति नहीं देगा जो 27 सितंबर, 2021 से Android 2.3.7 या उससे कम पर चलते हैं। यदि आप 27 सितंबर के बाद अपने डिवाइस में साइन इन करते हैं, तो आप जब आप जीमेल, यूट्यूब और मैप्स जैसे Google प्रोडक्ट और सर्विसेस का उपयोग करने का प्रयास करते हैं तो यूजरनेम और पासवर्ड का Error आएगा। इसे भी पढ़ें: Google भी कर रहा है फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Pixel Fold को लाने की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्च

नहीं चलेंगे ये ऐप्स
Google के जो ऐप काम करना बंद कर देंगे, उनमें Google Maps, Gmail, Google कैलेंडर, YouTube और Google Play Store शामिल हैं। साथ ही अगर वे अपना गूगल अकाउंट पासवर्ड बदलने की कोशिश करेंगे, तब भी उन्हें एरर मिलेगा और सभी डिवाइसेस से अकाउंट साइन आउट हो जाएंगे।

Sony Xperia Advance, Lenovo K800, Sony Xperia Go, Vodafone Smart II, Samsung Galaxy S2, Sony Xperia P, LG Spectrum, Sony Xperia S, LG Prada 3.0, HTC Velocity, HTC Evo 4G, Motorola Fire, और Motorola XT532 यूजर्स को पहले ही सूचित किया गया था कि उनके फोन इस अपडेट से प्रभावित होंगे। इसे भी पढ़ें: Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम
अगर आप भी ऊपर बताए गए किसी फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अच्छा होगा कि गूगल के पॉप्युलर ऐप्स का इस्तेमाल जारी रखने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन को Android 3.0 में अपग्रेड कर लें। इसके लिए अपने डिवाइस की settings जाएं फिर System में जाकर Advanced ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद System Update पर जाएं। अगर आपके फोन में एंडरॉयड का अपडेट है तो वह अपडेट हो जाएगा। लेकिन, Android 2.3 चलाने वाले कम ही डिवाइस अगले वर्जन में शिफ्ट हो पाएंगे। ऐसे में बेहतर होगा कि आप नए डिवाइस पर अपग्रेड कर लें।


















