
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी को लेकर लगातार खबरें सामनें आ रही है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे आसियन कोडनेम से जाना जा रहा है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कंपनी का आगामी स्मार्टफोन एचटीसी यू है। ताजा लीक में इसी फोन की फोटोज़ भी सामने आ गई है।
आईबॉल स्लाईड टैबलेट लॉन्च, 21 भारतीय भाषाओं को करता है सपोर्ट
ईवी लीक्स नाम के ट्वीटर अकांउट के जरिये एचटीसी ने आगामी स्मार्टफोन की फोटोज़ शेयर की गई है और दावा किया गया है कि एचटीसी यू स्मार्टफोन है। इस तस्वीर में फोन को फ्रंट और बैक पैनल से दिखाया गया है।
U saw it here first [specs: https://t.co/CXrpcG0YAm] pic.twitter.com/vP7U6mzjzo
— Evan Blass (@evleaks) April 15, 2017
फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर ग्लास लगाया गया है तथा डुअल फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर ही कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एचटीसी का आयकन है। फोन के फ्रंट पैनल पर कर्व्ड ग्लास दिया गया है तथा होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है। फ्रंट उपरी पैनल पर फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बटन और वाल्यूॅम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं।
यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च
लीक के अनुसार इसमें 5.5-इंच की डब्ल्यूक्वॉडएचडी डिसप्ले दी जा सकती है। एचटीसी स्कीन सेंस 9 के साथ यह फोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल व 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।





















