Jio को चित करने के लिए BSNL ने चली ये चाल, सस्ते कर दिए अपने 3 प्रीपेड प्लान

Join Us icon

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 100 रुपये के तहत अपने तीन प्रीपेड प्लान की कीमत में कटौती करने का फैसला लिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान के टैरिफ को 1 रुपये या 2 रुपये तक कम कर दिए हैं जो कि उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कि किसी शॉर्ट टर्म प्लान की तलाश कर रहे हैं। वहीं, जिन प्लान की कीमत बदली गई है उनमें 56 रुपये, 57 रुपये और 58 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STV 56, STV 57, और STV 58) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने प्लान की कीमत को कम करने के साथ इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए आगे जानते हैं इन प्लान्स की नई कीमत और बेनिफिट्स क्या हैं।

केरल टेलीकॉम के अनुसार अब तक केरल टेलीकॉम सर्कल के लिए यह परिवर्तन उपलब्ध हैं। बीएसएनएल उपयोगकर्ता अब बीएसएनएल के अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सक्षम सिम कार्ड के साथ अपने मौजूदा सिम कार्ड को सक्रिय कर सकते हैं, जिसकी कीमत 50 रुपये होगी। अंतरराष्ट्रीय सिम-सक्षम के साथ, उपयोगकर्ता दुनिया में कहीं से भी बात कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रीपेड सिम को सक्षम करने के बाद, उपयोगकर्ताओं को 57 रुपये या 168 रुपये के प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं, जिसमें 30 दिन व 90 दिनों की वैधता मिलती है। इसे भी पढ़ें: BSNL का सरप्राइज: 4 महीने तक इन यूजर्स को फ्री देगा इंटरनेट, जानें क्या है यह ऑफर

bsnl-calling-plan

BSNL ने सस्ते किए ये प्लान

  1. BSNL के 56 रुपये वाले STV की कीमत में 2 रुपए कम की गई है। इस कटौती के बाद प्लान का प्राइस 54 रुपए हो गया है। वहीं, इस स्पेशल टैरिफ पैक में ग्राहकों को 8 दिन की वैलिडिटी दी गई है। इसके साथ ग्राहकों को कॉलिंग के लिए 5600 सेकेंड्स मिलते हैं।
  2. दूसरी ओर कंपनी ने 57 रुपये वाले STV की कीमत में 1 रुपए की कटौती की है। अब यह वाउचर 56 रुपए का हो गया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 10 जीबी का डाटा और Zing Entertainment music का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस स्पेशल टैरिफ पैक में ग्राहकों को 10 दिन की वैलिडिटी भी मिलती है।
  3. वहीं, BSNL के 58 रुपए के प्लान में 1 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद प्लान की कीमत 57 रुपए हो गई है। इसके अलावा रिचार्ज में प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग पैक को एक्टिवेट या एक्सटेंड करने की सुविधा मिलती है। इस पैक की वैलिडिटी 30 दिनों की है। प्रीपेड प्लान की नई कीमतें 18 अक्टूबर, 2021 से लागू हो गई हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here