4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ज़ोपो ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन

Join Us icon

पिछले दिनों ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोपो ने कलर एक्स 5.5 लॉन्च किया था जो आज 20 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। आज फोन की पहली सेल के साथ ही कंपनी ने कलर सीरीज़ में ही एक और स्मार्टफोन जोड़ दिया है। ज़ोपो ने कलर एम4 भारत में लॉन्च किया है जो 4,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।

फोन के उपयोग के समय इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान

ज़ोपो ​कलर एम4 की बात करें तो यह 4-इंच की टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया गया फोन है। ज़ोपो ने इसे एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6767एम 64-बिट प्रोसेसर पर कार्य करता है।

zopo-color-m4-1

इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6जीबी रैम के साथ 5 दमदार स्मार्टफोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद

4जी वोएलटीई के साथ ही इसमे डुअल सिम सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 1,450एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से कलर एम4 की खरीद पर 365 दिन की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जा रही है।