Samsung ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5जी फोन Galaxy A13 5G, 4GB RAM के साथ है 5000mAh Battery

Join Us icon

Samsung के बारे में पिछले कई दिनों से खबर चल रही है कि कंपनी अपने नए और सस्ते 5G Phone पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A13 नाम के साथ पेश किया जाएगा। हाल ही में 91मोबाइल्स ने ही यह जानकारी दी थी कि गैलेक्सी ए13 का प्रोडक्शन इंडिया में स्टार्ट हो गया है। वहीं आज इस फोन को कंपनी द्वारा ऑफिशियली लॉन्च भी कर दिया गया है। Samsung Galaxy A13 5G फोन फिलहाल अमेरिका में लॉन्च हुआ है जो जल्द ही इंडिया में भी एंट्री लेगा।

Samsung Galaxy A13 5G की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की ड्यूड्रॉप एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं लेकिन नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस नए सैमसंग फोन का डायमेंशन 164.5 x 76.5 x 8.8एमएम और वज़न 195 ग्राम है। यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme, OnePlus सब रह गए पीछे, 9 दिसंबर को यह कंपनी लॉन्च करेगी दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 1 फोन!

Samsung Galaxy A13 5G को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग वन यूआई के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। अमेरिकी बाजार में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।

Samsung Galaxy A13 5G Phone Launched in us know price specs sale offer

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा और 4,800mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए ये दो धांसू स्मार्टफोन, Samsung-Apple के उड़ने वाले हैं होश

Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन 3.5एमएम जैक के साथ ही डुअल बैंड वाईफाई व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Samsung Galaxy A13 5G की कीमत

अमेरिका में सैमसंग ने अपने फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत $249.99 है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब है। बता दें कि यूएस मार्केट में लॉन्च हुआ यह सैमसंग का अभी तक का सबसे सस्ता 5जी फोन है। कंपनी ने हालांकि अभी इस फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतार दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here