बाप रे!, BSNL का बड़ा कारनामा, फोन बंद कराने के 11 साल बाद आया 25 हजार रुपए का बिल, यूजर्स के उड़े होश

Join Us icon

टेलिकॉम जगत की दिग्गज कंपनी Vodafone Idea ने कुछ समय पहले अपने एक ग्राहक को इतना बिल बनाकर भेजा कि वह हैरान रह गया। दरअसल, बिल लाखों रुपए का था। हालांकि, इस मामले में कंपनी की गलती सामने आने के बाद VI की तरफ से माफी मांग ली गई थी। वहीं, फोन बिल में गडबड़ी की खबर के बाद एक नई गड़बड़ी सामने आई है, जिसके अनुसार एक शख्स ने BSNL के फोन को 11 साल पहले सरेंडर करा दिया था। लेकिन, अब उसे 25 हजार रुपए का बिल थमा दिया गया है। आइए आगे आपको पूरे मामले की जानकारी देते हैं।

क्या है मामला

दरअसल, बिहार के पटना में मौजूद कंकड़बाग के रहने वाले संजीव कुमार ने अपना बीएसएनएल टेलीफोन नम्बर 23XXXX5 को साल 2010 में सरेंडर कर दिया था। बिल जमा करने के बाद टेलीफोन भी कंपनी के ऑफिस में जमा करा दिया था। लेकिन, साल 2019 में राष्ट्रीय लोक अदालत में बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया गया। इसे भी पढ़ें: BSNL Rs 247 या फिर Jio Rs 249, जानें किसका प्लान है बेस्ट और क्यों ?
BSNL STV 75 rs plan with 50 days validity 2gb data voice calling free

इसके बाद संजीव ने राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होकर सारे साक्ष्य दिये, फिर भी नो ड्यूज प्रमाणपत्र नहीं दिया गया और दो साल बाद फिर से बिल जमा करने का नोटिस थमा दिया गया। यानी लगभग 11 साल बाद भी जिस फोन का सेटेलमेंट हो चुका है उसके लिए बीएसएनएल की ओर से पैसे मांगे जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL दे रही है सिर्फ 75 रुपये में 50 दिन की वैलिडिटी वाला बेहद ही सस्ता प्लान, साथ में Data और Calling Free

लेटेस्ट वीडियो

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 साल पहले सरेंडर टेलीफोन की जमानत राशि लौटाने के नाम पर 25 हजार 674 रुपये का बिल थमाने का मामला सामने आया है। वहीं, बीएसएनएल मुख्य महाप्रबंधक देवेन्द्र सिंह का कहना है कि बिल देने में कहां गलती हुई है, इसको देखा जा रहा है। जल्द ही इसे सही कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here