BMW ने भारत में लॉन्च की BMW iX इलेक्ट्रिक SUV, मात्र 6 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100Kmph की स्पीड

Join Us icon

जर्मनी की लग्ज़री कार ब्रांड BMW ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV BMW iX को भारत में लॉन्च कर दिया है। BMW iX SUV को भारत में 1,15,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की क़ीमत में पेश किया गया है। BMW iX SUV की इंडियन मार्केट में सीधी टक्कर Audi e-Tron, Mercedes-Benz EQC और Porsche Taycan से होनी है। BMW iX इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP सेफ़्टी रेटिंग में 5 स्टार मिले हैं।

BMW iX का एक्सटीरियर डिजाइन

BMW iX इलेक्ट्रिक के फ़्रंट डिज़ाइन की बात करें तो यह शानदार और आकर्षक है। इसके फ्रंट में BMW के लार्ज किडनी ग्रिल और ब्लैक थीम दिया गया है। इसके साथ ही स्लीक LED हेडलैंप के साथ डुअल बीम एपरीएंस मिलते हैं। इसके साथ ही फ्रंट में ब्लू एसेंट पॉइंटिंग वर्क देखने को मिलता है। इसके साथ ही बोनट में स्कल्प्टिड और मैस्क्यलिन अपीरन्स देखने को मिलता है। BMW iX के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील, ब्लू एसेंट के साथ ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग और ब्लैक ग्लास एरिया दिया गया है। इसके साथ ही रियर प्रोफाइल में स्लीक LED टेललाइट्स, रूप स्पॉइलर और ब्लू एसेंट्स के साथ ब्लैक बंपर दिया गया है। इस एसयूवी को स्लोपिंग रूफ दमदार स्टायल ऑफ़र करता है।

bmw-ix-1

BMW iX का इंटीरियर डिजाइन

BMW iX इलेक्ट्रिक SUV के इंटीरियर की बात करें तो इसे स्लीक स्टायलिंग के साथ पेश किया जाएगा। अलग-अलग इन्स्ट्रमन्ट क्लस्टर और इनफोमेंट डिस्प्ले के बजाए इसके डेशबोर्ड में लार्ज डिस्प्ले मिलेगा जिसमें ड्राइव डिस्प्ले और इन्फोमेंट स्क्रीन एक साथ दिए जाएंगे। इसके साथ ही मल्टीफंशनल स्टीयरिंग व्हील में सॉफ़्ट टंच बटन और स्क्रॉलर व्हील दिए जाएंगे। इसके साथ ही डिज़ाइन एलीमेंट्स की बात करें तो इसमें सेंटर कंसोल के साथ टचपैड, प्रीमियम लेदर सीट दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra/Note स्मार्टफोन S Pen और LED कवर के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें खूबियां

BMW iX पावर और रेंज

BMW की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट – xDrive 40 और xDrive 50 में पेश किया गया है। BMW iX xDrive 40 वेरिएंट 326 hp की पावर और 630 Nm टॉर्क के साथ सिंगल चार्ज में 414km तक की रेंज ऑफर करता है। वहीं, xDrive 50 कार 523 hp की पावर और 765 Nm की टॉर्क के साथ 611km की रेंज ऑफ़र करता है। BMW iX इलेक्ट्रिक कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं तो फ्रंट और रियर एक्सिस दिए गए हैं। BMW की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मात्र 6.1 सेकेंड में 0 से 100Kmph की स्पीड पकड़ लेती है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 Gaming Pro स्मार्टफोन 64MP कैमरा और Dimensity 9000 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here