
इस महीने टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचाते हुए Reliance Jio ने अपने अब तक के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान को पेश किया था। इस नए सुपर-किफायती रिचार्ज प्लान की कीमत 1 रुपए रखी गई थी। लेकिन, लॉन्च होने के एक दिन बाद ही इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में बदलाव करते हुए इसमें मिलने वाले लाभ एक दम कम कर दिए गए थे। वहीं, अब जियो का 1 रुपये का प्लान फिर चर्चा में आ गया है क्योंकि अब यह कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप, किसी पर भी उपलब्ध नहीं है। इसका मतलब है कि कंपनी ने इस प्लान को बिना बताए डिस्कंटीन्यू कर दिया है।
Jio Re 1 recharge plan
लॉन्चिंग के समय इस प्लान में 100MB हाई-स्पीड 4G डाटा और 30 दिनों की वैधता दी जा रही थी। लेकिन, अगले ही दिन मिलने वाले लाभ कम कर दिए गए थे। रिवाइज किए जाने के बाद प्लान में 1 दिन की वैधता के साथ 10MB 4G Data मिल रहा था। लेकिन, अब इस प्लान को लिस्टिंग में से हटा देने के बाद से ग्राहक परेशान हैं कि आखिर कंपनी इस प्लान को लाया ही क्यों था। हालांकि, फिलहाल कंपनी की तरफ से मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसे भी पढ़ें: इंडिया में टेलीफोन यूजर्स की गिनती बढ़कर हुई 118.96 करोड़! जानें Jio, Airtel और Vi किस कंपनी के कितने ग्राहक

यह प्लान लॉन्चिंग के बाद से ही जियो के मोबाइल ऐप पर ही लिस्ट था। लेकिन, अब पूरी तरह से गायब हो जाने के बाद माना जा रहा है कि जियो किसी तरह की टेस्टिंग कर रही होगी। हालांकि, ऐसा करने से जियो ग्राहकों का दिल जरूर टूटा है। इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने Jio यूजर्स को दिया नए साल का बड़ा तोहफा, इस प्लान में 547.5GB डाटा के साथ फ्री होगी कॉलिंग
लेटेस्ट वीडियो
यहां आपको बता दें कि प्लान (Jio Training Plan) में किसी प्रकार की कोई इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा आपको नहीं मिल रही थी। दरअसल, इस रिचार्ज को हमने काफी समय से बंद पड़े अपने जियो नंबर पर कराया और पाया था कि इस रिचार्ज को कराने के बाद भी हम इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ लेने में असमर्थ रहे।





















