
नया साल यानी 2022 आने में अभी कुछ दिन बचे हैं। लेकिन, मुकेश अंबानी ने Reliance Jio ग्राहकों को नए साल से पहले ही न्यू ईयर का बड़ा तोहफा दे दिया है। दरअसल, Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक पुराने ही प्रीपेड प्लान में एडिशन लाभ को एड कर इसे Happy New Year offer में तब्दील कर दिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जियो ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए न्यू ईयर ऑफर पेश किया हो। लेकिन, हमेशा कंपनी की ओर से नया प्लान जारी किया जाता था। लेकिन, इस बार कंपनी ने पुराने प्लान में कुछ लिमिटेड समय के लिए एक्सट्रा लाभ देने का फैसला लिया है। इस प्लान को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर मिलने वाले सभी लाभ के साथ लिस्ट भी कर दिया है। आइए आगे आपको बताते हैं कि इस प्लान की कीमत, खासियत और मिलने वाले लाभों के बारे में सबकुछ।
Jio Rs 2,545 प्लान
Jio के 2,545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और 1.5GB का हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की वैधता दिनों की है। लेकिन, इस ऑफर के अंदर ग्राहकों को 29 दिनों की एक्सट्रा वैधता मिल रही है। इस हिसाब से ग्राहकों को इस प्लान के लेने पर 365 दिन की वैधता मिलेगी। यानी जो ग्राहक इस प्लान को चुनते हैं, उन्हें एक साल में कुल 547.5GB डाटा मिलेगा। हालांकि, एक बार 1.5GB डाटा की डेली लिमिट समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 64KBps हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi नंबर को जानें कैसे करें BSNL में पोर्ट, पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप
साथ ही इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं। हालांकि, 29 दिन की एक्स्ट्रा वैधता पाने के लिए ग्राहकों को 2 जनवरी 2022 तक का इस रिचार्ज को कराना होगा। इसे भी पढ़ें: Jio का एक और कमाल, 5G नेटवर्क पर कनेक्टेड रोबोटिक्स का किया ट्रायल
आपको याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में जियो ने अपना अब तक का सबसे सस्ता प्लान भी पेश किया था, जिसकी कीमत 1 रुपए थी। रिचार्ज प्लान की वैधता 1 दिन है और इसमें 10MB डाटा मिलता है। यह प्लान उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन जो अपनी आवश्यकता से अधिक डाटा नहीं खरीदना चाहते हैं।













