Mukesh Ambani फिर हुए Jio यूजर्स पर मेहरबान, अब इस डेट तक फ्री देंगे 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डाटा

Join Us icon

नए साल के जशन को और बढ़ाते हुए देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने भी कुछ समय पहले अपने Happy New Year offer की घोषणा की थी। Reliance Jio इस ऑफर के तहत जियो 2,545 रुपए वाले प्लान में अब 336 दिनों के प्लान के साथ 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के ऑफर की पेशकश कर रही है। मतलब जियो के 2,545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब पूरे 365 दिनों की वैधता मिलेगी। हालांकि, 29 दिन की एक्स्ट्रा वैधता पाने के लिए ग्राहकों को 2 जनवरी 2022 तक का इस रिचार्ज को कराना था। लेकिन, मुकेश अंबनाी ने ग्राहकों को खुश करते हुए इस ऑफर की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। आइए अब आपको बताते हैं कि Jio Offer कब तक के लिए वैलिड है और इस प्लान के क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।

7 जनवरी तक करा लें रिचार्ज

Reliance Jio ने भी कुछ समय पहले अपने Happy New Year offer को पेश किया था। इस ऑफर के तहत जियो 2,545 रुपए वाले प्लान में अब 336 दिनों के प्लान के साथ 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस रिचार्ज में एक्सट्रा 29 दिन वैलिडिटी पाने की लास्ट डेट को 2 जनवरी से बढ़ाकर अब 7 जनवरी कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर तोड़ा यूजर्स का दिल, चुपचाप बंद कर दिया अब तक सबसे सस्ता रिचार्ज

jio-offer

Jio Rs 2,545 प्लान

Jio के 2,545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और 1.5GB का हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की वैधता दिनों की है। लेकिन, इस ऑफर के अंदर ग्राहकों को 29 दिनों की एक्सट्रा वैधता मिल रही है। इस हिसाब से ग्राहकों को इस प्लान के लेने पर 365 दिन की वैधता मिलेगी। इसे भी पढ़ें: JIO का Super Value रिचार्ज, 730GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलते हैं ये लाभ

लेटेस्ट वीडियो

यानी जो ग्राहक इस प्लान को चुनते हैं, उन्हें एक साल में कुल 547.5GB डाटा मिलेगा। हालांकि, एक बार 1.5GB डाटा की डेली लिमिट समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 64KBps हो जाएगी। साथ ही इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here