4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ ज़ोपो कलर एम5, 22 भारतीय भाषाओं को करता है सपोर्ट

Join Us icon

कम कीमत पर 4जी वोएलटीई सपोर्टेड फोन की भारतीय उपभोक्ताओं में बढ़ती डिमांड को देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कपंनी ज़ोपो ने अपनी कलर सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन कलर एम5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है तथा यह आॅनलाईन के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के ​लिए उपलब्ध होगा।

जल्द लॉन्च होगा 1,500 रुपये का 4जी वोएलटीई फोन, जिस पर चलेगा जियो सिम

ज़ोपो कलर एम5 के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 64-बिट क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर पर कार्य करता है बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एआरएम-माली720 एमपी1 मौजूद है।

zopo-color-m5-1

इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 22 भारतीय क्षेत्रियों भाषाओं में काम करता है।

वीडियोकॉन ने लॉन्च किया कम बजट का 4जी वोएलटीई फोन जो है पैनिक बटन से लैस

डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फीचर्स मौजूदह है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,100एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से ज़ोपो कलर एम5 पीच, मैट वाईट, कैरेबियन ब्लू, इंडिगो और चारकोल ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है तथा इसके साथ ही फोन पर 365 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जा रही है।