
जब किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम हो जाता है तो कितना ज्यादा दुख होता है। और वह मोबाइल अगर Apple का iPhone हो तो मानों फोन खो जाना किसी सदमे से कम नहीं। जिन लोगों ने अपने मोबाइल फोन खोए हैं वो अच्छे से इस दर्द को समझ सकते हैं। और ठीक इसी तरह गुम हुआ फोन अगर बाद में मिल जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। लेकिन ज़रा सोचिए आपका खोया हुआ फोन अगर 10 साल आपको वापिस मिले तो? जी हां, ऐसा ही एक रोचक वाकया आज सुनने में आया है कि एक महिला का iPhone साल 2012 में गुम हुआ था जो अब 10 साल बाद 2022 में वापिस मिला है।
10 साल तक गायब रहने के बाद iPhone के वापिस मिलने की यह रोचक कहानी अमेरिका के मैरीलैंड से सामने आई है। Becki Beckmann नाम की एक महिला का एप्पल आईफोन दस साल पहले 2021 में खो गया था। इस महिला ने अपने फोन को काफी खोजा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बेकी ने फोन की रिपोर्ट भी करवाई थी और हर संभव जगह इस फोन को ढूंढा गया था। परंतु हर बार असफलता ही हाथ लगी थी। जरूरत के चलते महिला ने नया फोन खरीद लिया और समय के साथ-साथ अपने खोए हुए फोन के बारे में भूलती चली गई।

बेकी का कहना था कि उसका फोन काफी रहस्यमय तरीके से गायब हुआ था। न ही वह कहीं बाहर गई थी और न ही ऐसा कुछ था कि किसी ने मोबाइल को चुरा लिया होगा। लेकिन बेकी और आईफोन का रिश्ता कुछ ऐसा निकला मानों, ‘बगल में छोरा, शहर में ढिंढोरा!’ बेकी का यह गुम हुआ फोन कहीं और नहीं बल्कि उसी के घर में था और 10 साल तक अपनी जगह पड़ा लगा और किसी को कानों कान खबर तक न लगी। और यह Apple iPhone 2012 से लेकर 2022 तक बेकी के घर के टॉयलेट में था।

ऐसे लगी भनक
एक दिन यूं ही बेकी और उसके पति ने नोटिस किया कि जब वो लोग टॉयलेट का फ्लश करते हैं तो कुछ अजीब सी आवाज आती है। पहले तो इस बात को नजरअंदाज करते रहे लेकिन एक बार उत्सुकता वक्त जानने के कोशिश की आखिर माज़रा क्या है। और जब टॉयलेट के फ्लश के अंदर टटोला गया था वहां मौजूद सभी लोग हैराना थे। टॉयलेट फ्लश के अंदर एक मोबाइल फोन पड़ा था और यह वही iPhone था जो 10 साल पहले गुम हो गया था। उससे भी बड़ी हैरानी बात यह है कि आईफोन का बैक कवर फोन से अलग हो गया लेकिन फोन की शाइन अभी भी काफी बेहतर थी। बेकी द्वारा शेयर की गई फोटो में फोन का पैनल और पार्ट्स साफ देखे जा सकते हैं।





















