
Apple ने ऑफिशियल तौर पर साफ कर दिया है कि वह ‘Peek Performance’ स्पेशल इवेंट को इस महीने 8 मार्च को आयोजित करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी के नए फोन iPhone SE 5G मॉडल से पर्दा उठाया जाएगा जो कि एप्पल का सबसे सस्ता 5G फोन हो सकता है। वहीं, इस दौरान iPad Air 5th gen और रिफ्रेश MacBook को भी पेश किया जा सकता है। दरअसल, iPhone SE को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह पहला SE मॉडल होगा जो कि 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसका प्राइस भी कम होगा। आइए, आगे जानते हैं Apple Event 2022 किस समय और कहां देखा जा सकेगा।
यहां देख सकेंगे इवेंट लाइव
Apple ने अपनी ऑफिशियल साइट पर अपने Apple Logo को पोस्ट कर, उसके साथ टाइमिंग की जानकारी दी है। वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी के लोगो में ब्लू, पर्पल, ऑरेंज और यैलो कलर का कॉम्बिनेशन जारी किया है। 8 मार्च को भारतीय समय के अनुसार रात के 11:30 बजे यह इवेंट शुरू होगा, जिसे apple.com, Apple यूट्यूब चैनल, Apple TV app पर देखा जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने अभी ऑफिशियल नहीं किया है कि इस दौरान कौन-कौन से प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस दौरान iPhone SE 2022, iPad Air 5th gen, और रिफ्रेश MacBook से पर्दा उठाएगी। इसे भी पढ़ें: 2012 में गुम हुआ Apple iPhone 2022 में मिला! 10 साल पानी में पड़े रहने पर भी दिखा चमचमाता
Peek performance. March 8th. See you there. #AppleEvent pic.twitter.com/cEKMq7BuBh
— Greg Joswiak (@gregjoz) March 2, 2022
iPhone SE 2022
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि iPhone SE 3 2022 को $300 (करीब 22646.25 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अगर यह फोन इस कीमत में लॉन्च किया जाता है तो स्मार्टफोन मार्केट को काफी हद तक बदल देगा। इस कीमत पर यह भारत समेत अन्य मार्केट में फ्लैगशिप-किलर स्मार्टफोन के रूप में आ सकता है।

Apple iPhone SE 2022 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Apple iPhone SE 2022 के बारे में कहा जा रहा है कि यह 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। रूमर्स की माने तो ऐप्पल जल्द ही अफोर्डेबल iPad भी लॉन्च किया जा सकता है। Apple के अपकमिंग iPhone SE 3 के बारे में बताया जा रहा है कि यह एप्पल के A15 Bionic प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। ऐप्पल ने पिछले साल iPhone 13 सीरीज के फोन इस प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इसके साथ ही iPhone SE 3 को लेटेस्ट iOS सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 13 को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा 11,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट
लेटेस्ट वीडियो
रिपोर्ट्स की माने तो Apple के अपकमिंग iPhone SE 3 के कैमरा सेटअप को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 12MP का रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। iPhone SE 3 में 7MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।





















