
Electric Car की दुनिया में हलचल मचाने वाली एक शानदार कार की एंट्री इंडिया में हुई है। दरअसल, खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने देश की पहली ग्रीन हाईड्रोजन फ्यूल कार (Green Hydrogen Fuel Cell Car) को लॉन्च किया है। इस कार के लॉन्च के साथ ही ऑटो जगत में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह कार देश में गेम चेंजर के रूप में निकलकर आएगी। हालांकि, ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। वहीं, अगर यह कार देश में सफल होती है तो आने वाले समय में देशभर में ऐसी गाड़ियों की बिक्री की जाएगी।
CNG से भी सस्ती
Green Hydrogen Fuel Cell Car Electric Car को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें चलाना पेट्रोल और सीएनजी कारों की तुलना में काफी सस्ता होगा। वहीं, ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार से चलने पर 1 रुपये प्रति किमी से भी कम का खर्च आने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर एक पेट्रोल कार का खर्च लगभग 5 रुपए से ज्यादा ही आता है। वहीं, 3 से 4 रुपये प्रति किमी के खर्च में CNG कार चलती है। इसे भी पढ़ें: 150KM रेंज के साथ आ रही ये दो दरवाजे वाली छोटी Electric Car, कीमत होगी बजट में!
650KM की मिलेगी रेंज
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने दावा किया कि टोयोटा मिराई हाइड्रोजन ईंधन सेल बैटरी से चलने वाली कार पांच मिनट के ईंधन भरने के समय के साथ एक बार चार्ज करने पर 650 किमी के आस-पास तक की की रेंज देगी। वहीं, दूसरी ओर दावा किया जा रहा है कि यह नॉमर्ल इलेक्ट्रिक व्हीकल की तुलना में तेज स्पीड से दौड़ेगी।

कार की इंजन
टोयोटा मिराई एफसीईवी सेडान एक हाई प्रेशन हाइड्रोजन फ्यूल टैंक और एक इलेक्ट्रिक मोटर से लैस की गई है। वहीं, इसका इंजन हाइड्रोजन से पानी और ऑक्सीजन अलग-अलग करता है और उससे ऊर्जा पैदा करता है। यह कार अपने टेलपाइप यानी साइलेंसर से गैस वा धएं की जगह पानी निकालती है। इसे भी पढ़ें: इन Electric Cars के फैन हुए इंडियन, खरीदने से पहले देखें टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार्स की लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा इस कार के लॉन्च के दौरान परिवहन मंत्रालय ने बुधवार को हाइड्रोजन से चलने वाली कार यानी फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। वहीं, इस पायलट प्रोजेक्ट में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की FCEV टोयोटा मिराई (Toyota Kirloskar Mirai) कार शामिल होगी।



















