130KM रेंज के साथ लॉन्च हुए 3 Electric Scooters, OLA और Bajaj के ई-स्कूटर्स को मिलेगी चुनौती

Join Us icon

दोपहिया ईवी ( Two-Wheeler EV) की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ जा रही है और इसी को देखते हुए कई निर्माता समय-समय पर नए दोपहिया ईवी लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, अधिकांश टू-व्हीलर ईवी की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक होती है। लेकिन, iVOOMi द्वारा पेश किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत को कम रखा गया है। दिल्ली टेक-मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी iVOOMi ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक साथ बैटरी से चलने वाले तीन Electric Scooters को लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को iVOOMi Energy S1, iVOOMi Jeet और iVOOMi Jeet Pro के नाम से लाया गया है। आपको बता दें कि iVOOMi ने काफी समय पहले इंडियन मार्केट में पॉकेट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ शुरुआत की थी। लेकिन, अब कंपनी काफी समय से किफायती इलेक्ट्रिक वाहन बना रही है।

iVOOMi Energy S1, Jeet, Jeet Pro के फीचर्स

iVOOMi Jeet और Jeet Pro feature को कंपनी ने 1.5kw–2 kW बैटरी के साथ पेश किया है। इस बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ई- स्कूटर को सिंगल चार्ज कर 130Km की रेंज प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा इन Ev की ग्राउंड क्लीयरियंस 170mm है। साथ ही इनमें 30L का एक बड़ा स्टोरेज स्पेस दिया गया है। राइड के दौरान इस स्टोरेज में राइडर अपने हैलमेट या किसी अन्य सामान को रख सकता है। इतना ही नहीं इसमें एक Find My Scooter, पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट भी शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: 181KM रेंज वाले इस फेमस Electric Scooter को लेना होगा महंगा, कंपनी ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान
130km range iVOOMi Energy S1, Jeet, Jeet Pro electric scooters launched India price sale specifications

आईवूमी एनर्जी एस1 में 60वी, 2.0 किलोवाट की स्वैपेबल ली-आयन बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 4 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। EV में डिस्क ब्रेक और फुल चार्ज होने पर 115km/hr की टॉप स्पीड दी गई है। Energy S1 में एक 2KW इलेक्ट्रिक मोटर है जो 65km/hr की औसत स्पीड मिलती है।

130km range iVOOMi Energy S1, Jeet, Jeet Pro electric scooters launched India price sale specifications

लॉन्च के दौरान आईवूमी एनर्जी के संस्थापक और एमडी, सुनील बंसल ने कहा (रशलेन के माध्यम से) “दो साल के शोध और विकास के बाद, हमारी टीम ने ऐसे प्रोडक्ट बनाए हैं जो कि भारतीय सड़कों पर आराम से चल सकते हैं”। साथ ही उन्होंने कहा कि आईवूमी में हमने अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और हरित भविष्य विकसित करने की चुनौती ली है। इसे भी पढ़ें: बवाल मचाने 11 अप्रैल को इंडिया आ रहा Yamaha Electric Scooter!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
लेटेस्ट वीडियो

iVOOMi Energy S1, Jeet, Jeet Pro की कीमत

iVOOMi इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन- रेड, ब्लू और ग्रे में पेश किया गया है। वहीं, कंपनी के तीनों स्कूटर्स में आईवूमी जीत सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक् स्कूटर है, जिसकी कीमत 82,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा iVOOMi Energy S1 का प्राइस 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, आईवूमी जीत प्रो 93,000 रुपये (एक्स-शोरूम) में सेल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here