एयरटेल का बड़ा धमाका, बेहद सस्ता किया Airtel Xstream Box

Join Us icon

Reliance Jio को चुनौती पेश करते हुए Airtel ने साल 2019 में अपने Xstream Box को पेश किया था। वहीं, अब ग्राहकों को खुश करते हुए कंपनी ने अपने एक्सट्रीम बॉक्स की कीमत में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने Airtel Xstream Box की कीमत में 499 रुपये की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद बॉक्स की कीमत सिर्फ 2,000 रुपये हो गई है। हालांकि, नई कीमत खासतौर से उन ग्राहकों के लिए लागू होगी, जो एक्सस्ट्रीम बॉक्स ऑप्शन के साथ नया एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन लेंगे।

Free मिलेंगे OTT

डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेट-टॉप बॉक्स में ग्राहकों को एक साथ कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी द्वारा ऑफर के अनुसार एयरटेल नया एक्सस्ट्रीम बॉक्स लेने वाले ग्राहकों के लिए Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video, SonyLIV, Eros Now, Hungama और अन्य OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाएगा। बता दें कि कम कीमत एयरटेल साइट के साथ-साथ अथॉराइज्ड डीलरों के माध्यम से नए कनेक्शन रिक्वेस्ट के लिए मौजूद है। हालांकि, इसे लिमिटेड पीरियड ऑफर के तौर पर उपलब्ध बताया जा रहा है। लेकिन, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है कि इस ऑफर की लास्ट डेट क्या है। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G इस दिन हो रहा लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी 300Mbps तक की स्पीड

Mobile Recharge Plan price to increase again in india Airtel

भारत में एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस पिछले कई सालों से है। इसके साथ ही कंपनी डीटीएच सर्विस दे रही है। रही बात एक्सट्रीम की तो यह एक तरीके से हाईब्रीड डीटीएच सर्विस है जो इंटरनेट के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी। आप आपके पास एयरटेल ब्रॉडबैंड है तो भी यह सर्विस मुफ्त नहीं मिलेगी अलग से एक्ट्रीम प्लेटफॉर्म को लेना होगा।

Airtel 5G

टेस्टिंग के दौरान, एयरटेल 1Gbps से अधिक 5G डाउनलोड स्पीड देने में सफल रहा। इसका मतलब वास्तविक दुनिया की स्पीड कई कारणों से भिन्न होगी, जैसे कि घरेलू नेटवर्क पर डिवाइस की संख्या, सीमा में लिमिटेशन आदि। एयरटेल सीटीओ ने कहा कि कोई भी घर की सेटिंग में वास्तविक दुनिया की गति 5G पर 200Mbps से 300Mbps के बीच होने की उम्मीद कर सकता है। इसे भी पढ़ें: Airtel का बड़ा गोलमाल, Rs 2999 और 3359 रुपये वाले रिचार्ज में दे रहा बिल्कुल एक जैसे बेनिफिट्स

लेटेस्ट वीडियो

हालांकि, यह 5G से अपेक्षाओं के संदर्भ में बहुत अधिक नहीं लग सकता है, रणदीप सेखों का मानना है कि इस तरह की गति अधिकांश आधुनिक उपयोग के मामलों के लिए पर्याप्त से अधिक है। इसके विपरीत, भारत में 4G स्पीड 15-25Mbps की रेंज में रहती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here