
Realme ने इस महीने की शुरुआत में Realme 9 5G और Realme 9 SE स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। अब 91mobiles को इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme 9 सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। रियलमी का यह स्मार्टफोन भारत में 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।
फ़िलहाल रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन का ऑफिशियल नाम सामने नहीं आया है। संभव है कि यह Realme 9 4G स्मार्टफोन हो सकता है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकल अटकले लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन Realme 9 SuperZoom नाम के साथ पेश किया जा सकता है। संभव है कि रियलमी इस स्मार्टफ़ोन को SuperZoom मॉनीकर के नाम से पेश न करें लेकिन यह तय है कि यह स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन हो सकता है।
Realme 9 5G और Realme 9 SE दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही Realme 9 Pro स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में 50MP IMX766 सेंसर दिया जाएगा। रियलमी के अपकमिंग Realme 9 सीरीज के स्मार्टफोन के बार में बताया जा रहा है कि यह फोन दमदार कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले Realme 8 Pro स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।
Realme 9 5G स्पेसिफिकेशन्स
Realme 9 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे 6.5-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। रियलमी के इस फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5प प्रतिशत है।

रियलमी का यह फोन Mediatek के Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन 6GB LPDDR4x RAM के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5GB का वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 128GB का स्टोरेज दिया गया है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया। Realme 9 5G स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री
Realme 9 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Realme 9 5G स्मार्टफोन को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन 50MP क्वाड रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां










