
Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया दांव खेला है। कंपनी ने एक साथ 5 नए स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किए हैं जिन्होंने अलग अलग बजट में एंट्री ली है। ये सभी पांच मोबाइल फोन गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में जोड़े गए हैं जो Samsung Galaxy A13, Samsung Galaxy A23 Samsung Galaxy A33 5G, Samsung Galaxy A53 5G और Samsung Galaxy A73 5G Phone नाम के साथ इंडिया में लॉन्च हुए हैं। नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कौन सा मोबाइल कम कीमत वाला है और कौन सा स्मार्टफोन हाई बजट का है। आगे हमनें इन लेटेस्ट मोबाइल फोंस के सबसे सस्ते मॉडल गैलेक्सी ए13 और गैलेक्सी ए23 की डिटेल्स शेयर की है।
Samsung Galaxy A13
Samsung Galaxy A13 प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 14,999 रुपये है। इसी तरह फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा 15,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ है। सबसे बड़े Samsung Galaxy A13 6GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का दाम 17,499 रुपये है।
Samsung Galaxy A13 स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए13 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 आधारित वनयूआई 4.1 पर लॉन्च हुआ है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है।

Samsung Galaxy A13 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A23
Samsung Galaxy A23 प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ए23 को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की ही इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A23 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 19,499 रुपये रुपये में लॉन्च हुआ है तथा 6GB RAM + 128GB Storage का प्राइस 20,999 रुपये है।
Samsung Galaxy A23 स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए23 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए गैलेक्सी ए23 में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग फोन भी गैलेक्सी ए13 जैसा कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर भी एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया है। तथा फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A23 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 25वॉट सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।





















