Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होगा खास

Vivo X Note स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Vivo X Fold जैसी ही होंगी।

Join Us icon

Vivo ने कंफर्म किया है कि वह अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X Note लॉन्च करने वाला है। वीवो का यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा।कंपनी का यह नया प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन 11 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वीवो इस इवेंट के दौरान अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold और Vivo Pad टैबलेट लॉन्च करेगा। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के टीजर लगातार शेयर कर रही है। वीवो ने अपने लेटेस्ट टीजर में Vivo X Note का डिज़ाइन शेयर किया है।

वीवो ने जो टीजर शेयर किया है इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक का डिजाइन कंफर्म होता है। इसके साथ ही फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जाएगा। यहां हम आपको Vivo X Note स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo X Note : क्या होगा खास

Vivo X Note स्मार्टफोन हाई एंड एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। वीवो का यह स्मार्टफोन 11 अप्रैल को कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold और Vivo Pad टैब के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन का फोटो शेयर किया है जिससे पता चलता है कि फोन में कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में 2K रेजलूशन वाला 7 इंच का Amoled डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा।

इस फ़ोन के रियर पैनल की बात करें तो यह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Vivo X Fold की तरह होगा। वीवो का यह फोन ब्लू कलर के रियर पैनल के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में ब्लैक कलर का कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें सर्कूलर क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस कैमरा सेटअप में एक पेरिस्कोप कैमरा लेंस दिया जाएगा। Vivo X Note स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप Vivo X Fold जैसा ही सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP पोर्टेड कैमरा 2x जूम और 8MP पेरिस्कोप कैमरा होगा जो 5x ज़ूम सपोर्ट करेगा।

वीवो के इस फोन के बाएं ओर अलर्ट स्लाइडर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इस फोन को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो Vivo X Note स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। वीवो के इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह फोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here