
Realme ने हाल ही में इंडिया में एक एक बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए सभी मोबाइल यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। कंपनी ने अपनी कम्न्यूनिटी वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए बताया था भारत में लॉन्च होने वाले Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन के बॉक्स में फोन चार्जर शामिल नहीं रहेगा। यानी यह नारज़ो 50ए प्राइस स्मार्टफोन बिना चार्जर के ही बेचा जाएगा। इस खबर पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई थी। वहीं अब एक नई रिपोर्ट में इन रियलमी मोबाइल की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि Realme Narzo 50A Prime 30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।
Realme Narzo 50A Prime लॉन्च डेट की जानकारी टिपस्टर पारस गुगलानी ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये दी है। टिपस्टर ने दावा किया है कि रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम स्मार्टफोन आने वाली 30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। लीक के मुताबिक यह रियलमी मोबाइल दो वेरिएंट्स में भारतीय बाजार में कदम रखेगा और दो कलर में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि रियलमी इंडिया की ओर से अभी तक Narzo 50A Prime की लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है लिहाज़ा ऑफिशियल अनाउंसमेंट तक हम इसे पुख्ता करार नहीं देंगे।

बिना चार्जर का फोन!
Realme Narzo 50A Prime के साथ फोन चार्जर नहीं दिए जाने की घोषणा के साथ ही ऐसा करने के पीछे की वजह कंपनी ने कॉर्बन एमिशन कम करना बताया है। रियलमी का कहना है कि उनका टारगेट साल 2025 तक zero carbon emissions करना है। इसकी शुरूआत कंपनी रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम स्मार्टफोन में चार्जिंग अडेप्टर न देकर कर रही है। कंपनी का यह कदम बहुत से भारतीय मोबाइल यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि सिर्फ रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम ही नहीं बल्कि इंडिया में लॉन्च होने वाले अन्य रियलमी मोबाइल्स के साथ भी फोन बॉक्स में चार्जर गायब नदारद मिल सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung ने दिया शॉक! Apple की तरह बिना चार्जर के ही लॉन्च कर दिया अपना नया मोबाइल फोन, यूजर परेशान
Realme Narzo 50A Prime की स्पेसिफिकेशन्स
इंडोनेशिया में यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है। एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई आर एडिशन के साथ यह फोन Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50A Prime में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme Narzo 50A Prime एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह रियलमी मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। इंडोनेशिया में इस फोन की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है।












