7100mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Oppo Pad Air टैबलेट, जानें खूबियां

Oppo Pad Air टैबलेट में Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर और Adreno 610 GPU दिया है।

Join Us icon

Oppo ने चीन में Oppo Reno 8 सीरीज के साथ नया एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किया है। यह Oppo का दूसरा टैबलेट है जो Oppo Pad Air के नाम से पेश किया गया है। ओप्पो का लेटेस्ट टैबलेट अफोर्डेबल कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो ने टैबलेट सेगमेंट में कदम फरवरी महीने में रखा Oppo Pad के साथ रखा था। ओप्पो का लेटेस्ट टैबलेट Pad Air के क़ीमत की बात करें तो यह Oppo Pad के मुक़ाबले आधी क़ीमत में पेश किया गया है।

Oppo Pad Air को कंपनी ने Qualcomm के Snapdragon 6 सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जिसमें 2K डिस्प्ले दी गई है। ओप्पो का यह टैबलेट हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Oppo Pad Air टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Oppo Pad Air की कीमत

Oppo Pad Air टैबलेट को दे वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ CNY 1299 (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ CNY 1699 (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो का यह टैबलेट सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। चीन में इस टैबलेट की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Oppo Pad Air Price

Oppo Pad Air स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Pad Air टैबलेट को 10.36 इंच 2K डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रेजलूशन 2000 × 1200 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 83.5 प्रतिशत और मैक्सिमम ब्राइटनेस 360nits है। ओप्पो के इस टैबलेट में Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर और Adreno 610 GPU दिया है।

Oppo Pad Air टैब में 7100mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो 8MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में फिलहाल फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। हालांकि यह टैब फ़ेस सिक्योरिटी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

Oppo Pad Air टैबलेट में टैक्चर पैटर्न दिया है जो मैटल बॉडी के साथ आता है। इस टैबलेट का वजन 440 ग्राम है और यह 6.94mm मोटा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो टैबलेट में Wi-Fi 5, Bluetooth V5.1, Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यह टैबलेट Android 12 पर आधारित ColorOS पर रन करता है। इस टैब में क्वाड स्पीकर सेटअप और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो का यह टैबलेट मैग्नेटिक की-बोर्ड और Oppo Pencil स्टायलस भी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Moto Edge 30

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here