
इंडिया में इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी काफी पॉप्यूलर है। इसका एक अहम कारण यह भी माना जा सकता है कि कंपनी की पोर्टफोलियो में ऐसे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर (Hero Electric Scooter) हैं जो कि कम कीमत के साथ लंबी रेंज प्रदान करते हैं। अगर आप भी हीरो का ही कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको आज Hero Electric NYX HX (Dual Battery) की जानकारी देने वाले हैं कि कैसे डुअल बैटरी वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 5,000 रुपये की डाउन पेमेंट (Hero Electric Scooter Loan EMI Details) कर खरीदा जा सकता है। साथ ही आपको बताएंगे कि कैसे डाउन पेमेंट करने के बाद आपको 2 साल के लिए लोन मिलेगा और फिर हर महीने मामूली सी किस्त देनी होगी।
Hero Electric NYX HX (Dual Battery) डाउनपेमेंट लोन और ईएमआई डिटेल्स
आप अगर हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी के NYX HX (Dual Battery) फाइनैंस कराना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। कंपनी की साइट पर ही आप जान सकते हैं कि कितनी डाउन पेमेंट करने पर हर महीने कितनी ईएमआई के रूप में आपको पैसे देने होंगे। Hero Electric साइट ईएमआई कैलकुलेटर के मुताबिक, आप अगर इस बैटरी वाली स्कूटी को फाइनैंस कराते हैं आपको कम से कम 5000 रुपए डाउनपेमेंट के रूप में देने होंगे। इसके बाद आपको बची कीमत पर आपको लोन मिलेगा, जिसकी अवधि 2 साल तक की और ब्याज दर 8 पर्सेंट होगा। इसके बाद आपको अगले 2 साल तक के लिए हर महीने लगभग 3,281 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे। हालांकि, डाउन पेमेंट, ईएमआई और लोन दर सभी बैंक की अलग-अलग होती हैं। इसे भी पढ़ें: बाप रे! खिलौने की तरह दो टुकड़ों में टूटी Ola Electric Scooter, देखें तस्वीरें

नोट: हीरो NYX HX (Dual Battery) स्कूटर खरीदने से पहले आप शोरूम पर जाकर हीरो इलेक्ट्रिक के इस मॉडल की फाइनैंस, डाउनपेमेंट और ईएमआई के साथ ही ब्याज दर डिटेल जरूर देख लें।

भारत में हीरो एनवाईएक्स एचएक्स की कीमत और उपलब्धता
हीरो एनवाईएक्स एचएक्स इलेक्ट्रिक स्कूट की भारत में 74,990 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत है। वहीं, सड़क पर इसकी वास्तविक लागत को और कम करने के लिए संभावित खरीदार व्यक्तिगत राज्य सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं। एनवाईएक्स एचएक्स को एक साल की मुफ्त सड़क के किनारे सहायता योजना के साथ भी पेश किया गया है और यह ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: 140KM रेंज के साथ लॉन्च हुआ TVS iQube Electric Scooter, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स
टॉप स्पीड, रेंज और फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 42kmph की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं, इसमें 51.2V / 30Ah (Double Battery) है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है और इससे 138KM की रेंज प्राप्त होती है। इसके अलावा, NYX HX के हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में स्विंगआर्म-लिंक्ड डुअल शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। इसमें दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक के साथ 10 इंच के पहिए हैं।




















