140KM रेंज के साथ लॉन्च हुआ TVS iQube Electric Scooter, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स

Join Us icon

एक बार फिर इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लॉन्च का सिल-सिला शुरू हो चुका है। हाल ही में BGAUSS ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल की मार्केट में अपना नया और तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर BG D15 (Electric Scooter BGauss D15) पेश किया था। वहीं, अब बुधवार को TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने नए और अपग्रेडेड TVS iQube Electric scooter (टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर) को तीन अवतार में उतारा है। यह ई-स्कूटर बेस वेरिएंट TVS iQube, मिड वेरिएंट TVS iQube S और टॉप वेरिएंट TVS iQube ST में पेश किए गए हैं।

TVS iQube 2022 प्राइस

TVS iQube और TVS iQube S की कीमत क्रमशः 98,564 रुपये और 1,08,690 रुपये (ऑन-रोड दिल्ली सहित FAME और राज्य सब्सिडी) है। हालांकि, कंपनी ने अभी TVS iQube ST की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: 160KM रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, यहां जानें अभी

TVS iQube 2022 Electric Scooter Launched 140KM Range Price Booking Details

TVS iQube और TVS iQube S की बुकिंग

प्राइस की जानकारी देने के साथ ही कंपनी ने TVS iQube और TVS iQube S की बुकिंग शुरू कर दी है। इस ई-स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि इन मॉडलों की डिलीवरी तुरंत शुरू हो गई है। दोनों स्कूटर 33 शहरों में कंपनी के मौजूद डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। साथ ही कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही 52 अतिरिक्त शहरों में भी इसे उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा TVS iQube ST की प्री-बुकिंग की जा सकती है। लेकिन, अभी इसकी कीमत और डिलीवरी को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

TVS iQube 2022 Electric Scooter Launched 140KM Range Price Booking Details

TVS iQube 2022

लंबी रेंज के साथ ही इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 7-इंच टीएफटी टचस्क्रीन और इंट्यूटिव म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, ओटीए अपडेट, प्लग-एंड-प्ले कैरी के साथ फास्ट चार्जिंग जैसी कई इंटेलिजेंट कनेक्टेड फीचर्स हैं। वहीं, इसमें क्लीन यूआई, इन्फिनिटी थीम पर्सनलाइजेशन, वॉयस असिस्ट और टीवीएस आईक्यूब एलेक्सा स्किलसेट चार्जर, व्हीकल हेल्थ और सेफ्टी नोटिफिकेशन ऑप्शन है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ और क्लाउड कनेक्टिविटी ऑप्शन और 32 लीटर स्टोरेज स्पेस तक मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने वालों को डरा देगी ये खबर, आग की लपटों में फिर स्वाहा हुई बैटरी वाली स्कूटी

Photo: Firstpost
Photo: Firstpost

रेंज और टॉप स्पीड

स्कूटर का बेस और S वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 100 किमी की रेंज देता है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट ST में 140 किमी की रेंज मिलती है। इसके अलावा TVS iQube और TVS iQube S दोनों की टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। वहीं, TVS iQube ST वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है।

लेटेस्ट वीडियो

बैटरी

TVS iQube ST और TVS iQube S के साथ 950W और 650W क्षमता वाले प्लग-एंड-प्ले कैरी के साथ ऑफ-बोर्ड चार्जर और 3 घंटे और 4.5 घंटे के चार्जिंग टाइम ऑप्शन पर चार्ज किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here