OPPO कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, कम कीमत में लॉन्च करेगा जबरदस्त कैमरा वाला स्मार्टफोन

OPPO Reno 8 Lite स्मार्टफोन Snapdragon 695 प्रोसेसर और 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

OPPO ने पिछले चीन में Reno 8 सीरीज को लॉन्च किया था। ओप्पो ने इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 Pro+ को लॉन्च किया था। इसके साथ ही खबरों की माने तो कंपनी जल्द ही Oppo Reno 8 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Oppo के अपकमिंग Reno 8 Lite स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही इस फोन की कीमत भी लीक हो गई है। यहां हम आपको Reno 8 Lite स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

OPPO Reno 8 Lite कीमत

टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने अपकमिंग Oppo Reno 8 Lite स्मार्टफोन के यूरोप प्राइस शेयर किए हैं। OPPO Reno 8 Lite स्मार्टफोन को यूरोप में 305.78 यूरो (करीब 25,500 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन ग्लोबल मार्केट में OPPO Reno 7Z 5G स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। ओप्पो का यह फोन इंटरस्टेलर ग्लो और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : मात्र 12,500 रुपये की कीमत में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ आया OPPO A57, जानें पूरी डिटेल

OPPO Reno 8 Lite स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

OPPO Reno 8 Lite स्मार्टफोन को 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ 2400 x 1080 पिक्सल है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन Qualcomm SM6375 प्रोसेसर यानी Snapdragon 695 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OPPO A57s और Oppo A57 4G भारत में बेहद कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ होंगे लॉन्च

OPPO Reno 8 Lite स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इस फोन में 2MP मैक्रो और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here