Jio का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए किया ये काम

Join Us icon

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मार्केट को देखते हुए Mukesh Ambani ने एक बड़ा दाव चल दिया है। दरअसल, इलेक्ट्रिक कारों के लिए मोबिलिटी समाधानों की संभावनाएं तलाशने के लिए, एमजी मोटर इंडिया और कैस्ट्रॉल इंडिया जियो-बीपी के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है। इस साझेदारी से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाए जाने और मोबिलिटी में तेजी आने की संभावना है। इस साझेदारी के तहत, जियो-बीपी, एमजी मोटर और कैस्ट्रॉल फोर-व्‍हीलर ईवी चार्जिंग के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना करने की संभावनाओं का पता लगाएंगे और इलेक्ट्रिक वाहन के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कैस्ट्रॉल के मौजूदा ऑटो सेवा नेटवर्क का विस्तार करेंगे।

इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल में होगा इजाफा

यह साझेदारी जियो-बीपी और एमजी मोटर की इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों को एक विशाल और विश्वसनीय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने और भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने की प्रतिबद्धता के बिल्‍कुल अनुरूप है। जियो-बीपी एक ऐसे पारितंत्र का निर्माण कर रहा है जिससे ईवी वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को फायदा होगा। कंपनी ने पिछले साल भारत के दो बड़े ईवी चार्जिंग हब का निर्माण करते हुए उसे लॉन्च भी किया था। जेवी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व्यवसाय, भारतीय उपभोक्ताओं को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा, जो जियो-बीपी पल्स ब्रांड के तहत संचालित होता है। जियो-बीपी पल्स मोबाइल ऐप के साथ, ग्राहक आसानी से आस-पास के चार्जिंग स्टेशनों को ढूंढ सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक वाहन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर 100Km की रेंज देंगी ये बैटरी वाली साइकिल, देखें बेस्ट Electric Cycles की लिस्ट

Electric vehicle loans Bank offer interest rates how to apply

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

भारत में अपनी स्थापना के बाद से, एमजी मोटर एक संवहनीय भविष्य के निर्माण के दृष्टिकोण के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर प्रतिबद्ध है। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य, देश में एक मजबूत ईवी चार्जिंग और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करके शहरों के बीच और शहर के भीतर की यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुकूल सड़कों का निर्माण करना है। भारत की पहली इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी के रूप में जेडएस ईवी को लॉन्च करने के साथ ही एमजी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पारितंत्र के निर्माण की दिशा में कई कदम उठाए हैं। जेडएस ईवी एक बार चार्ज करने पर 461 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसे भी पढ़ें: Hero MotoCorp की पहली Electric Scooty होने वाली है लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

What is Battery Swapping Policy know the benefit Electric Vehicle in India

इस साझेदारी के तहत, कैस्ट्रॉल अपने मौजूदा मल्टी-ब्रांड ऑटो सर्विस नेटवर्क और एक्सप्रेस ऑयल चेंज सेंटर्स का विकास और विस्तार करेगी ताकि फोर व्‍हीलर इलेक्ट्रिक कारों को सेवा प्रदान करना शुरू हो सके। ये सेवाएं शुरू में पूरे भारत में जियो-बीपी मोबिलिटी स्टेशनों के साथ-साथ कैस्ट्रॉल के चुनिंदा ऑटो सर्विस वर्कशॉप में पेश की जाएंगी, ताकि ईवी और गैर-ईवी दोनों फोर व्‍हीलर वाहनों की सेवा जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, कैस्ट्रॉल अपने ऑटो सर्विस नेटवर्क में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here