अरे वाह! बच्चों के लिए इस कंपनी ने लॉन्च की Electric Bike, पैरेंट्स के कंट्रोल में होगी स्पीड

Join Us icon

आजकल छोटे बच्चों को भी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर खासा पंसद आ रहे हैं। इसी को देखते हुुए देश की कई टॉय कंपनियों ने 8-10 साल तक के बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को पेश करती रहती हैं। वहीं, अब इस कड़ी में शामिल होते हुए प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी Kawasaki ने अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-वीलर Elektrode पेश किया है जो कि 3-8 साल तक के बच्चों के इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। आइए आगे आपको Kawasaki Elektrode की कीमत, रेंज और टॉप स्पीड की पूरी जानकारी देते हैं।

8 साल तक के बच्चों के लिए है बेस्ट

ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी ने इस Kawasaki Elektrode के जरिए इलेक्ट्रिक टू-वीलर सेगमेंट में एंट्री कर ली है। वहीं, कावासाकी का यह भी कहना है कि Elektrode पेडल से चलने वाली साइकिल और छोटे डिस्प्लेसमेंट मोटरसाइकलों के बीच के गैप को पूरा करेगी। इसे भी पढ़ें: दिल्ली की Electric Vehicles Parking में लगी भीषण आग, 100 से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन हुए जल कर खाक!

45 किलो वजन तक उठा सकेगी ये बाइक

कंपनी ने जानकारी दी है कि Elektrode बाइक 45 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है। Elektrode का फ्रेम एल्यूमीनियम का बना है और इसमें 16 इंच के कास्ट एल्यूमीनियम वील हैं। वहीं, कंपनी ने बच्चों को ध्यान में रखते हुए हैंडलबार और सीट एडजस्टेबल ऑप्शन के साथ पेश किया है।

electric-cycle-for-kids

पैरेंट्स कर पाएंगे स्पीड कंट्रोल

बच्चों की बाइक होने के बाद भी कावासाकी ने इस इलेक्ट्रिक बैलेंस बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए हैं, जिसमें लो, मीडियम और हाई कैपिंग टॉप स्पीड शामिल हैं। इन तीनों ही मोड में क्रमशः 8kph, 12kph और 20kph की स्पीड रहती है। इसके अलावा राइडर मोड के बीच टॉगल करने के लिए आपको एक पासकोड एंट्र करना होगा, जिससे
पैरेंट्स इसकी स्पीड तय कर पाएंगे।

Kawasaki Elektrode की बैटरी

कंपनी ने दावा किया है कि इसे फुल चार्ज होने में ढाई घंटे का समय लगता है। वहीं, इस बाइक में 36V 5.1Ah की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे फ्रेम के अंदर रखा गया है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Electric Car की दुनिया में अब होगा दंगल, बैटरी वाली WagonR लॉन्च को तैयार, देखें कैसा होगा लुक

kawasaki-electrode-electric-cycle-for-kids

Kawasaki Elektrode का प्राइस

कावासाकी ने Elektrode को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 1,099 डॉलर (लगभग 85 हजार रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि भारतीय शोरूम में यह बाइक कब तक आएगी। वहीं, इस बाइक के बाद उम्मीद है कावासाकी का अगला इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट मोटरसाइकल या स्कूटर होगा जो कि बड़ों के लिए आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here