Electric Car की दुनिया में अब होगा दंगल, बैटरी वाली WagonR लॉन्च को तैयार, देखें कैसा होगा लुक

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी पॉपुलर हैचबैक कार WagonR के इलेक्ट्रिक वर्जन (WagonR Electric Car) को लाने की तैयारी में दिखाई दे रही है। पिछले साल से इस कार के ईवी वर्जन को लेकर लीक व रिपोट्स सामने आ रहे हैं। साथ ही WagonR पर आधारित इस इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट लीक हो चुके हैं। अगर आप भी एक नई इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस मारुती की इलेक्ट्रिक कार को लेकर थोड़ा इंतजार किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी कब इसे लॉन्च करेगी। लेकिन, माना जा रहा है कि यह अपकमिंग सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Cheapest Electric Car) होगा।

WagonR Electric Car की हो रही टेस्टिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी परीक्षण के लिए 50 जापान-स्पेक वैगनआर लाई थी। जिनकी टेस्टिंग जारी है। वैगनआर ईवी मौजूदा वैगनआर की तुलना में थोड़े अलग डिजाइन के साथ आ सकती है। वहीं, कुछ समय पहले ऑटो जगत की वेबसाइट 91व्हील्स ने अपने यूट्यूब पर WagonR Electric Car की टेस्टिंग का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इसके बम्पर में हेडलैम्प्स लगे हुए दिखे थे। चूंकि यह एक इलेक्ट्रिक कार है, तो इसमें कोई इंजन नहीं है, इसलिए इसे एयरफ्लो की आवश्यकता भी नहीं होगी। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 4 लाख रुपये में लॉन्च होगी यह सस्ती Electric Car, मिलेगी 200km Range! बुक करें केवल दो हजार रुपये में

देखें वीडियो

ऐसा हो सकता है कि मारुति सुजुकी वाहन का उपयोग किसी उपकरण या किसी चीज के परीक्षण के लिए कर रही हो। यह तो साफ हो चुका कि कंपनी एक मध्यम आकार की एसयूवी ईवी पर काम कर रहे हैं जो 2025 में शुरू होगी। वहीं, ऊपर वीडियो में हम देख सकते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन काफी हद तक वैगनआर पर आधारित है। जैसा कि हमने बताया कि इस वर्जन से पहले, मारुति सुजुकी परीक्षण के लिए 50 जापान-स्पेक वैगनआर लाई थी।

कब लॉन्च होगी WagonR Electric Car

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी अपने लाइनअप में एक फुल इलेक्ट्रिक कार जल्द शामिल करने की तैयार में नहीं है। इसके बजाय, भारतीय कार निर्माता फिलहाल सीएनजी और हाइब्रिड इंजन वाले मॉडल्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।

maruti-wagonr-electric

बता दें कि मारुति सुजुकी 2018 से भारत में 50 वैगनआर इलेक्ट्रिक कारों की टेस्टिंग और मूल्यांकन कर रही है। हालांकि ये जापान-स्पेक मॉडल्स हैं। लेकिन हाल ही में देखा गया गौरतलब है कि टेस्टिंग मॉडल मौजूदा वैगनआर के जैसा है। डिजाइन के लिहाज से ये मौजूदा वैगनआर के पेट्रोल इंजन मॉडल जैसा ही है। वहीं, इतना जरूर स्पष्ट हो गया है कि इस कार को मारुति सुजुकी ही लॉन्च करेगी। लेकिन, अभी ऑफिशियल जानकारी इसे लेकर कुछ सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Electric Vehicle खरीदने के लिए ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, यहां जानें इंटरस्ट रेट और अप्लाई करने का तरीका

रेंज और बैटरी

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वैगनआर ईवी एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। वहीं, इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह देश में निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन सिटी इलेक्ट्रिक कार साबित हो सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड चार्जर के जरिए इस हैचबैक कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में 7 घंटे लगने की उम्मीद है। साथ हगी फास्ट-चार्जर से एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा।

Maruti Suzuki electric car in india EV market electric vehicle

कीमत

हालांकि मारुति ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैगनआर ईवी को इस साल अगस्त-सितंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है। वैगनआर ईवी (Suzuki Electric Car) की कीमत लगभग 10 लाख से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here