
टेलीकॉम कंपनियों के बीच मची होड़ अब चौतरफा हो चुकी है। अपने ग्राहकों को बनाए रखने तथा नए कस्टमर्स को जोड़ने के लिए तमाम कंपनियां नई व आकर्षक सर्विसेज़ प्रदान कर रही है। वहीं आज देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए खास सर्विस पेश की हे। कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल केयर प्लेटफार्म की शुरुआत की है। जहां आप हिंदी और मराठी भाषा में अपने नंबर से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं।
क्या है डिजिटल केयर प्लेटफार्म
भारती एयरटेल की ओर जारी की गई यह सर्विस एक तरह की सेल्फ केयर सर्विस है। इस सर्विस के जरिये अपने मोबाईल का बैलेंस, बचा हुआ डाटा, आॅफर की वैलेडिटी व अन्य जानकारियां पाने के लिए कस्टमर केयर में कॉल करने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ *121# डायल कर पूरी डिटेल हिंदी व मराठी में पाई जा सकेंगी।

एयरटेल की ओर से यह सर्विस सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए शुरू की गई है। इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत इसका भारतीय भाषा में होना है।
इस सर्विस में जानकारी पाने के साथ ही अपनी पसंद अनुसार दिए गए आॅफर्स को एक्टिवेट और डिएक्टिवेट किया जा सकता है।
30 जून से लाखों फोंस पर बंद होगी व्हाट्सऐप की सर्विस, इसमें क्या आपका फोन भी है शामिल जानें
किसी भी तरह की स्थिति में अपने नंबर से जुड़ी पानी आसान होगी तथा कस्टमर केयर में कॉल करके कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि एयरटेल द्वारा यह सर्विस फिलहाल मुंबई में ही जारी की गई है। तथा जल्द ही यह देश के दूसरे क्षेत्रों में अन्य भारतीय भाषाओं के साथ उपलब्ध होगी।


















