
Samsung ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया है कि वह अगले महीने Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाला है। सैमसंग का यह मेगा लॉन्च इवेंट 10 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें कंपनी अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। सैमसंग ने इस लॉन्च इवेंट से पहले अपने सबसे महंगे फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 5G की कीमत में कटौती की है। यह फोल्डेबल फोन पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। सैमसंग का यह फोन दो वेरिएंट में पेश किया गया था। कंपनी ने दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की है।
Samsung Galaxy Z Fold 3 5G : कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 3 5G स्मार्टफोन 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट में 1,49,999 रुपये और 1,57, 999 रुपये की कीमत में पेश किए गए थे। कीमत में कटौती के बाद सैमसंग के फोल्डेबल फोन का 256GB वेरिएंट को 1,39,999 रुपये और 512GB वेरिएंट को 1, 47,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोल्डेबल फ़ोन फैंटम ब्लैक, फैंटम ग्रीन और फैंटम सिल्वर कलर में पेश किया गया है। सैमसंग ने इस फ़ोन की नई क़ीमतें अपनी ऑफिशियल साइट पर अपडेट कर दी हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 3 : स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन 6.2-इंच का HD+ Dynamic AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 7.6-इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ़्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन Android 11 पर आधारित OneUI पर रन करता है। फोन में 4,400mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।यह भी पढ़ें : चट्टान जैसी मजबूती वाला DOOGEE S89 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस फोल्डेबल फ़ोन में कुल पाँच कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फ़ोन के बैक में तीन कैमरा, मेन डिस्प्ले में एक कैमरा और एक कवर डिस्प्ले में दिया गया है। इस फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर, 12MP डुअप पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा, OIS और 12MP का टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 2X ऑप्टिकल जूम और 10X डिजिटल ज़ूम कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन में आउटर डिस्प्ले में 10MP का फ़्रंट कैमरा और फोल्डिंग डिस्प्ले में 4MP का अंडरडिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया गया है।












