
Motorola ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफ़ोन Moto G32 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफ़ोन फ़िलहाल यूरोप में लॉन्च किया है। Moto G32 स्मार्टफ़ोन को क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर के सात पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 4G कनेक्विटी के साथ आता है। Moto G32 स्मार्टफ़ोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Moto G32 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत, फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Moto G32 : स्पेसिफिकेशन्स
Moto G32 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इस फोन की की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। Moto G32 स्मार्टफोन को Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फ़ोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर रन करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 30W TurboCharge टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में फेस रिकॉग्नाइजेशन सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस फ़ोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफ़ोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth v5.2, GPS, A-GPS, GLONASS, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 16GB रैम, 50MP कैमरा, 30W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ ASUS Zenfone 9, जानें कीमत और खूबियां
Moto G32 : कीमत
Moto G32 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट – 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन 210 यूरो (करीब 16,600 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन जल्द ही लैटिन अमेरिका और भारत में लॉन्च करेगा। Moto G32 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – मिनरल ग्रे, स्टेन सिल्वर और रोज गोल्ड में पेश किया गया है।












