
दमदार बैटरी और कम कीमत के 4जी स्मार्टफोन के लिए प्रसिद्ध टेक कंपनी इंटेक्स ने आज अपने ब्रांड के तहत एक और स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इंटेक्स की ओर से एलीट-ई7 को भारतीय बाजार में प्रस्तुत किया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत महज़ 7,999 रुपये रखी गई है जो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया का एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
10-इंच की बड़ी स्क्रीन और 4,600एमएएच बैटरी के साथ अल्काटेल ए3 लॉन्च
इंटेक्स एलीट-ई7 को कंपनी ने बेहद खूबसूरत डिजाईन पर पेश किया है। इस फोन में 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से कवर है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ 64बिट क्वॉड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नोकिया 3 बनाम शाओमी रेडमी 4, क्या शाओमी से बाजी मार पाएगा नोकिया
4जी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ व ओटीजी जैसे फीचर्स मौजूद है। 21 भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को सपोर्ट करने वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां एलीट-ई7 में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,020एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय उपभोक्ता इंटेक्स के इस फोन को गोल्ड कलर वेरिएंट में शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं।





















