
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन Redmi 10 5G लॉन्च किया गया है। रेडमी 10 नंबर सीरीज़ में जोड़ा गया यह फोन एक 5G Mobile है जो इंडिया में मौजूद रेडमी 10 से अलग है। यह नया Redmi 10 5G Phone MediaTek Dimensity 700 के साथ थाईलैंड और इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है जबकि भारतीय बाजार में मौजूद रेडमी 10 एक 4G Phone है और Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट सपोर्ट करता है।
Redmi 10 5G की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 10 5जी फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह रेडमी फोन एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 13 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए माली जी57 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें: सस्ता 5जी फोन ला रही मोटोरोला, 11 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Moto G62 5G
फोटोग्राफी के लिए Redmi 10 5G Phone डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल वाले डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Redmi 10 5G स्मार्टफोन 3.5एमएम जैक के साथ ही डुअल सिम व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 10 5जी में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
Redmi 10 5G price
रेडमी 10 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस IDR 2,699,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 14,400 रुपये के करीब है। इसी तरह Redmi 10 5G 6 GB RAM + 128 GB storage को IDR 2,899,000 तकरीबन 15,400 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह नया रेडमी फोन Aurora Green, Chrome Silver और Graphite Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।





















